Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। कार्य विभाजन आदेश में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर्स के मध्य विभिन्न शाखाओं एवं विभागीय दायित्वों का निर्धारण किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना को राजस्व, पंचायत राज, कृषि भूमि सीमा, मुख्यमंत्री सहायता कोष, जिला सतर्कता, लाइसेंस शाखा, स्वास्थ्य विभाग (रेडक्रॉस), जनगणना, राहत, भू-अभिलेख सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं।


संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत को स्वच्छ भारत मिशन, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, सूचना प्रौद्योगिकी, लोक सेवा प्रबंधन, राज्य लायबिलिटी संबंधी कार्य, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, अभिलेखागार तथा एसएलआर शाखा का प्रभार दिया गया है।।


संयुक्त कलेक्टर रविन्द्र परमार को लेखा शाखा, स्थानीय निर्वाचन, नजारत शाखा, व्यवहार न्याय, जीपीएफ, लोक स्थापना, आरएमएस शाखा, रीडर शाखा तथा नजूल संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा को लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है। वहीं इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा को टंकण शाखा, आवक-जावक शाखा, अल्प बचत, धर्मस्व तथा सैनिक कल्याण से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। आदेश में अधिकारियों के मध्य लिंक अधिकारी व्यवस्था भी निर्धारित की गई है,

जिससे किसी अधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने आवंटित कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!