Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर/आष्टा । प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवा जाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस एवं परिवहन विभाग के समन्वय से 08 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक “विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान” संचालित किया जा रहा है। दस दिवसीय इस अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल बसों, वैन एवं अन्य स्कूली वाहनों का व्यापक निरीक्षण किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
अभियान के अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, पंजीयन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, परिचालक की उपलब्धता, जीपीएस, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, सीसीटीवी (जहां लागू हो), निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों की गहन जांच की जाएगी।

इसके साथ ही चालक के आचरण, वाहन संचालन की सुरक्षित पद्धति एवं मोटरयान अधिनियम तथा केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी।
जांच के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार चालानी कार्रवाई सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।



मध्यप्रदेश पुलिस ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित सभी सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील एवं अद्यतन रखें तथा मोटरयान अधिनियम एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया गया है कि वे केवल वैध एवं सुरक्षित लोक परिवहन सेवाओं का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की सूचना तत्काल निकटतम यातायात पुलिस अथवा परिवहन कार्यालय को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

“आष्टा में यातायात पुलिस ने शुरू किया स्कूल बसों का चेकिंग अभियान 03 बसों पर किया जुर्माना”

दिनांक 8/07/2026 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शहर में सतत भ्रमण कर कन्नौद रोड भोपाल नाका चौराहा पुरानी सब्जी मंडी श्री नाथ पेट्रोल पम्प व आज बुधवार साप्तिक हॉट होने के कारण सभी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई । 03 स्कूल वाहनों की आष्टा में चेकिंग की गई जिसमें 2 बसों के ड्राइवर बिना वर्दी पाये गये एवं नेम प्लेट भी नही थी, 01 स्कूल वाहन जिसका इंश्योरेंस खत्म हो गया था ।

स्कूल वाहनों में फर्स्ट ऐड किट व अग्निसमन यंत्रो की भी जांच की गई ।
भ्रमण के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध एम वी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर कुल 18 चालान बनाए जिससे 15 हजार 300 रुपए शमन शुल्क बसूल किया । सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों व संकेतों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!