Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। जिले के कलेक्टर बालागुरु ने बुधवार को आष्टा प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल एवं इंदौर रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सबसे पहले कलेक्टर बालागुरु सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित माथुर ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन सेवाओं, जांच सुविधाओं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण कराया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में विगत करीब 2 माह से कुत्ते के काटे के आने वाले मरीजों के लिये रेबीज इंजेक्शन नही होने से मरीज परेशान हो रहे है,मजबूरी में उनेह महंगा इंजेक्शन बाजार से लाना पड़ रहा है । आज ये बड़ी गम्भीर समस्या को छुपाया गया और कलेक्टर सीहोर को उक्त समस्या से अवगत नही कराया,जब समस्याओं को बड़े अधिकारियों से छुपाया जायेगा तो उन समस्याओं का हल कैसे होगा.?

अस्पताल के बाद कलेक्टर इंदौर रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां कृषि उपज मंडी के कार्यालय अधीक्षक अरविंद झवर ने मंडी परिसर की व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए बताया कि मंडी में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था के साथ-साथ दुकानों का निर्माण शीघ्र कराया जाना आवश्यक है। इस पर कलेक्टर ने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों, व्यापारिक सुविधाओं, किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, सड़क, शेड, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आगामी योजनाओं की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों तथा पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरु के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेंद्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार राम पगारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को विभिन्न व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। कलेक्टर ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन, किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!