Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

”स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को आत्मसात करते हुए आज पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में नवाचार के रूप में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन एसपी सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में किया गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीहोर, श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।


​इस अभियान में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के साथ श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, डॉ. अभिनंदना शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, उपेंद्र यादव रक्षित निरीक्षक सीहोर, निरीक्षक सुनील मेहरा थाना प्रभारी मंडी, सूबेदार बृजमोहन धाकड़ प्रभारी यातायात, सूबेदार अजय भिरे , प्राची राजपूत ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।


“​200 से अधिक शासकीय सेवकों ने किया श्रमदान”
​अभियान को व्यापक रूप देने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल ने हिस्सा लिया। इसमें पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी सहित 150 नव आरक्षक तथा सिंहस्थ कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे 53 अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से शामिल हुए।
​सभी ने मिलकर पुलिस लाइन परिसर के प्रशासनिक भवनों, आवासीय क्षेत्रों और खेल के मैदानों की साफ-सफाई की।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है। पुलिस विभाग आम जनता को सुरक्षा देने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है ।

12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के,की उपलब्धियों को लेकर विधायक इंजीनियर ने किया सिद्दिकगंज मंडल का दौरा
बगवाई माता एवं हनुमान मन्दिर में की महाआरती,थाना परिसर में किया वृक्षारोपण”

भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशों के पालन में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के मंडलो का दौरा शुरू किये है । दूसरे दिन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के साथ मंडल के ग्राम पगारिया हाट,जसमत,दुदापुरा,बापचा,नोगांव, पीथापुरा, सिद्दिकगंज का दौरा किया ।

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास,विकास एवं लोक कल्याण के पूर्ण होने पर 10 जून से पार्टी के निर्देशानुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर चलो ग्राम ग्राम की ओर रवाना हुए । 10 जून को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर खाचरौद मंडल के ग्रामो का दौरा किया उसके बाद सिद्दिकगंज मंडल के ग्रामो में पहुचे । दौरे के दौरान सभी ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों,बूथ अध्यक्षो,कार्यकर्ताओ,वरिष्ठजनों से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने घर घर पहुच कर भेंट कर संवाद किया । इस अवसर पर ग्रामीणजनों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया एवं ग्रामीण जनों की समस्याओं को भी सुना ओर उनके हल करने का आश्वासन दिया ।

प्रत्येक ग्राम में पार्टी के व ग्राम के वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुच कर उनका स्वागत सम्मान कर उनका अभिनन्दन किया । दौरे के दौरान पार्टी के निर्देशों के तहत दौरे के अंतिम ग्राम सिद्दिकगंज में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रात्रि में बगवाई माता जी के एवं ग्राम के हनुमान मंदिर में आयोजित महाआरती में शामिल हुए एवं सभी ने भगवान से नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की । रात्रि में सिद्दिकगंज के हनुमान मंदिर में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । दौरे के दौरान सिद्दिकगंज के थाना परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए एवं थाना परिसर को हरा भरा बनाने हेतु वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया । थाना परिसर में सिद्दिकगंज थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान किया ।


ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे के दौरान विधायक ने चौपाल लगा कर सभी से संवाद किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया । दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर वरिष्ठ एडवोकेट श्री निर्भयसिंह जी ठाकुर के निवास पहुचे उनके स्वास्थ की जानकारी ली एवं उनसे संवाद कर स्वागत सम्मान किया । दौरे में सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,यशवन्तसिंह ठाकुर,
वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,अशोक राठौर,महेंद्र काजले,राहुल गुर्जर,महेंद्र परमार,नारायणसिंह पटेल,
राजेंद्र धारवा,कुलदीपसिंह ठाकुर धुराडा,
लखन पडियार,मोतीलाल मालवीय,निर्भयसिंह ठाकुर,चंदरसिंह पडियार,चिकारसिंह,जितेन्द्रसिंह पटेल,दयाराम डुडबे,भूरसिंह बारिया
सहित सभी ग्रामो के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य,कार्यकर्ता,ग्रामीणजन,सरपंच बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।

“विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत कोठरी के बड़े नाले में सफाई अभियान शुरू किया”

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विश्व पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज नगर के बड़े नाले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया ।
अभियान में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं स्वयं द्वारा स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। नगर परिषद कोठरी के पार्षदगण, कर्मचारीयों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सफाई अभियान को सफल बनाया।
अभियान में पार्षद एवं नगर परिषद के स्वच्छता एम्बेसडर दिनेश चौधरी, मदन लाल वर्मा , श्रीमति बबिता धर्मेंद्र मालवीय, विजय सिँह तथा नगर परिषद के वरिष्ठ कर्मचारी जय प्रकाश फरेला, अजय छाय अमित शर्मा आनंद कटारिया अजय सरवन, सुनील दुबे, लव नागोरी, अखलेश वर्मा, विष्णु वैध, हरेंद्र ठाकुर, जीतेन्द्र वर्मा, राजेश प्रजापति, अंकित चौहान, राकेश मालवीय सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अभियान के अंत में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति ने नगर के विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया ।

“मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय में नागरिकों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ”

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 12 जून 2026 से 15 जून 2026 तक संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची एवं अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।


कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दिनेश चौधरी,पार्षद मदन वर्मा, विजय सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेंद्र सिँह जाटव नगर परिषद के वरिष्ठ कर्मचारी जयप्रकाश करेला, अजय छाय, अमित शर्मा, आनंद कटारिया, पप्पू रावत, पिंटू चंद्रवंशी, दिनेश वर्मा, नेहाल वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, हरेंद्र ठाकुर, महेंद्र पाल बकोरिया, लव नागोरी, सुनील दुबे, मनोज वर्मा, राजकुमार वर्मा, अजय सरवान, सन्देश तोमर सहित नगर परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

“एक बार फिर आष्टा युवा संगठन बना गरीब का सहारा…
मृतक वृद्ध का कराया अंतिम संस्कार,परिवार के लिये 15 दिनों के राशन की भी की व्यवस्था”

हमेशा सामाजिक,धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाला आष्टा युवा संगठन आए दिन किसी न किसी रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करता आया है । एक बार फिर उसकी सेवा का उदाहरण आज देखने को मिला। आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 15 इंद्रा कालोनी में निवासरत कमला विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष जो कि लंबे समय से बीमार चल रही थी,उनका आज निधन हो गया।


कमला विश्वकर्मा के दो पुत्र हे एक धर्मराज विश्कर्मा जो कि हम्माली का कार्य करता हे एवं दूसरा पुत्र घर से कही चले जाने के कारण आज तक उसका पता नहीं लगा कि वो कहा है।
धर्मराज की पत्नी का भी पूर्व में स्वर्गवास हो चुका हे। धर्मराज ही अपनी बीमार मां का सहारा बन अपनी मां की सेवा कर रहा था ।
बीमारी के चलते आज उनकी मां का निधन हो गया । अब पुत्र के सामने गरीबी के चलते व परिवार में ओर कोई सदस्य नही होने से उसे यह चिंता थी कि अब माँ का अंतिम संस्कार कैसे होगा । ऐसे में आष्टा युवा संगठन संस्था ने आगे आकर वृद्ध माता जी का पूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार कराया। संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी ने बताया कमला विश्वकर्मा के निधन का समाचार प्राप्त हुआ साथ ही ये भी बताया गया कि एक लड़का ही है जो हम्माली का कार्य करता है बहुत निर्धन है ओर जहां निवास करते है उनके घर पर छत भी नहीं है ओर न गैस है, चूल्हे पर ही जो मिल जाता उसका भोजन बनाते थे, इसके साथ घर बिजली भी नहीं है।
ऐसे में उक्त परिवार को 15 दिन का राशन एवं आज के भोजन की व्यवस्था आष्टा युवा संगठन संस्था द्वारा की गई ।

संगठन ने बताया की महिला के तीसरे का कार्यक्रम भी आष्टा युवा संगठन द्वारा किया जाएगा।
आज आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी, राहुल मालवीय, अनिल विश्वकर्मा, गोलू सांगते, सतीश विश्वकर्मा आदि व्यक्तियों ने उपस्थित होकर नगर के मुक्तिधाम पर महिला का अंतिम संस्कार कराया और श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!