Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का आज आष्टा असर नजर आया ।
आज से सीहोर में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 शुरू हो रहा है । इसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भी अपेक्षित करीब 40 से अधिक कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये ।


सभी अलग अलग वाहनों से जाते तो बहुत अधिक डीजल पेट्रोल जलता
आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री जी की अपील ईंधन की बचत का निकाला तरीका । सभी आठो मंडलो आष्टा नगर मंडल,ग्रामीण मंडल,खाचरौद,सिद्दिकगंज,जावर, कोठारी,डोडी,मैना मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ को अपने कार्यालय बुलाया ।

विधायक कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं को विधायक एक बस में साथ लेकर सीहोर के लिये रवाना हुए । रास्ते मे देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भी बस में सवार हुए और वे भी सभी के साथ बस से सीहोर पहुचे


ओर इस तरह सैकड़ो लीटर डीजल पेट्रोल बचा कर आष्टा विधायक एवं सभी कार्यकर्ताओं ने संकट की इस घड़ी में एक बड़ा संदेश नागरिको को दिया कि ईंधन बचना है ।

“जावर पुलिस को मिली अवैध शराब के मामले में बड़ी सफलता…..
लावारिस खड़े ट्रक में मिली 62 लाख की अवैध शराब
जावर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
अब ट्रक नम्बर के माध्यम से आरोपी तक पहुचना पुलिस के लिये है बड़ी चुनोती”

जावर पुलिस को रात्रि में मुखविर की सूचना पर इंदौर भोपाल हाईवे पर सरद्दी के पास लावारिश खड़े एक ट्रक में करीब 62 लाख से अधिक मूल्य की 1991 पेटी अवैध शराब की जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । उक्त शराब किसकी है,कहा से आई,इसका मुख्य सरगना आरोपी कौन है ये सब बिंदुओं की गुत्थी सुलझाना अब जावर पुलिस के सामने एक बड़ी चुनोती के रूप में सामने है,वैसे ट्रक के नम्बरो के माध्यम से आरोपी तक पहुचना कोई बड़ी बात नही है.?


जावर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में नशा उन्मूलन,अवैध शराब परिवहन पर रोक और वाहन चेकिंग आदि संबंधी कार्यवाहियाँ लगातार की जाती रही हैं ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध शराब परिवहन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया । दी गई जानकारी अनुसार दिनांक 24/05/26 को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर भोपाल इंदौर हाईवे रोड़ पर सरहदी से पहले निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने लावारिस हालात मे खडे

ट्रक क्र MP09 HH3137 में कुल 1991 पेटिया जिसमें 47784 पावरकूल ब्राण्ड की बीयर की केन कुल 23892 लीटर जिसकी कीमत करीबन 62,11,920 रूपये (बासठ लाख से अधिक) व ट्रक जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जावर पुलिस ने कुल 1991 पेटियाँ जिसमें 47784 पावरकूल नामक बीयर की केन कुल 23892 लीटर बियर जिसकी किमत करीबन 62,11,920/- रूपये व ट्रक क्र MP09 HH3137 को विधिवत ज़ब्त कर अग्रिम कार्यवाही में लिया गया

इस बड़ी सफलता में उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, उनि बीरमलाल वर्मा ,प्रआर सुनील वर्मा, प्रआर तेजभान सिह, प्रआर जस्सुलाल सोलंकी, महिला आरक्षक हीरामणि परमार, आर नरेन्द्र सैंधव, आर मनोज जाट, आर अनिल चौधरी, आर बलराम देशवाली, आर अमित जमरे, आर अनिल दुधी, आर कमलेश पंवार, आर राहुल सुर्यवंशी, सैनिक लाखन सिह, सैनिक संतोष सिह, सैनिक गोपाल ठाकुर, सैनिक राहुल परमार, सैनिक बनेसिह, थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

“रीवा में जैन साध्वियों की मौत के विरोध में आज निकलेगी मौन रैली, संत सुरक्षा कानून सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सकल हिन्दू समाज सौंपेंगा ज्ञापन”

मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वी आर्यिका माताओं की दर्दनाक मौत की घटना के विरोध में आज सोमवार 25 मई को आष्टा में हिंदू उत्सव समिति, सकल हिन्दू समाज एवं जैन समाज द्वारा मौन रैली निकालकर भारत के गृह मंत्री सहित अन्य प्रमुखों के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा । रैली के माध्यम से घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने सहित पांच सूत्रीय मांगें शासन के समक्ष रखी जाएंगी।

दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष आनंद जैन एवं महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि विगत दिनों रीवा में प्रातःकाल पद विहार के दौरान एक कार चालक ने कथित रूप से तेज गति एवं लापरवाही से आर्यिका संघ के ऊपर वाहन चढ़ा दिया था। इस घटना में आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका उपशममति माताजी का निधन हो गया,

जबकि अन्य साध्वीगण एवं श्रावक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि संत समाज देश की आध्यात्मिक धरोहर एवं मार्गदर्शक होता है। ऐसी वीभत्स घटना से सम्पूर्ण अहिंसा समाज में आक्रोश व्याप्त है। श्वेतांबर एवं दिगम्बर जैन संत,साध्वी,माताजी निरंतर पद विहार करते हैं, इसलिए उनके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।


समाज की ओर से पांच सूत्रीय मांगों में घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करना, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाना, संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में शामिल करना तथा प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र विकसित करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
समाजजनों ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी, निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज एवं शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सामूहिक आव्हान पर देशभर में एक ही दिन और एक ही समय पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे एवं मौन रैलियां निकाली जाएंगी।


आष्टा में आज सोमवार सुबह 8:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी से मौन रैली प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंचेगी। यहां देश के गृह मंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।


इस आंदोलन को हिंदू उत्सव समिति,सकल हिन्दू समाज संगठन एवं श्री सकल श्वेतांबर जैन श्रीसंघ का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा ने सभी समाजजनों, माताओं-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

“जलभराव से शहर की सड़कों की मुक्ति के लिए नगर पालिका मुस्तैद…..
वार्ड 11, 16, 17 और 18 में चला सघन नाला सफाई अभियान”

आ रहे मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर के वार्ड क्रमांक 11, 16, 17 एवं 18 में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत वार्डों के छोटे-बड़े नालों और नालियों की जेसीबी मशीनों एवं सफाई कर्मियों की मदद से गहन साफ-सफाई की गई, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।


नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर को स्वच्छ रखने और वर्षा ऋतु में नागरिकों को होने वाली असुविधाओं से बचाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य मानसून की पहली बारिश से पहले नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की गाद और कचरे को पूरी तरह साफ करना है। वर्ष पूर्ण होने से पहले सभी जल निकासी मार्गों को दुरुस्त कर लिया जाएगा,

जिससे इस बार नगरवासियों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सके। नालियों से निकले कचरे और मलबे को तुरंत वाहनों के माध्यम से डंपिंग साइट पर भेजा गया ताकि वह दोबारा बहकर नालों में न जाए। इस अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते, अमरदीप सांगते, पप्पू खरे, रितेश सांगते, दीपक सांगते आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

“आष्टा सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन”

नगर की स्थानीय सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की मांग को लेकर रविवार को सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा से उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात की।


इस दौरान सब्जी मंडी की विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिखित आवेदन भी सौंपा।
सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंडी नगर की प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है, इसलिए यहां सुव्यवस्थित व्यवस्था होना आवश्यक है, जिससे व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों को सुविधा मिल सके।


बैठक में समिति के उपाध्यक्ष हंसराज कुशवाहा, सचिव गबू गंगाराम कुशवाहा, सह सचिव जुबेर राईन, अजय मोहन कुशवाहा, गोलू मेवाड़ा, सुरेश बगवान, विनोद कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!