Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने आज थाना आष्टा-जावर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं,कार्यो,जुलूस मार्ग,अभिलेखों की समीक्षा कर निर्देश दिये । भ्रमण के दौरान थाने पर उपस्थित बल से एसपी ने परिचय प्राप्त कर वीट अनुसार उनके कार्यों की समीक्षा की गयी ।

दोनों थाना भवनों के सभी कक्षो का भ्रमण किया। थाना क्षेत्र के समस्त त्योहारों पर निकलने बाले चल समारोह के रुट की जानकारी ली,जुलूस के दौरान सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था की क्या तैयारियां की जाती है,क्या व्यवस्था लगाई जाती है कि जानकारी ली और अवगत हुई ।

आगामी त्योहारों पर सम्पूर्ण कस्बे मे पुलिस की सतत गस्त रहे व धार्मिक स्थलों की आवश्यक रूप से निगरानी की जावे के निर्देश दिये । भ्रमण के दौरान
थाना आष्टा के अभिलेखों की भी समीक्षा कर सम्बंधित कर्मचारियो को पूर्ण रूप से संधारण करने हेतु आदेशित किया गया।

आष्टा से जावर पहुची पुलिस अधीक्षक,जावर थाने का किया निरीक्षण

आष्टा थाने का भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जावर थाने का भ्रमण कर थाने का निरीक्षण किया । भ्रमण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न रजिस्टर्स को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विशेषतः पेंडिंग चालान और पेंडिंग माल एवं वाहनों के निकाल हेतु मामलेवार मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

इसके अतिरिक्त , थाना परिसर एवं थाने के मालखाना, विवेचक कक्ष, रिकॉर्ड रूम एवं बंदीगृह का भ्रमण कर यथास्थिति सुधारार्थ निर्देश दिए । उन्होंने थाना स्टाफ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और विभिन्न बीटों और थाने के कार्यकरण में सुधार हेतु आवश्यक अनुदेश प्रदत्त किए । भ्रमण के दौरान एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता,थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे,थाना प्रभारी जावर हेमंत पांडेय उपस्तिथ रहे ।

“सीबीएसई बोर्ड 12 वी के परिणाम घोषित,93% अंक लाने पर शीतल ठाकुर,जयेश मोटवानी का विधायक ने किया स्वागत-सम्मान”

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 वी के परिणाम घोषित होने पर आज 93% ओर उससे अधिक अंक लाने पर प्रतिभाशाली विद्यार्थी जयेश प्रदीप मोटवानी आष्टा एवं कु शीतल जयसिंह ठाकुर अध्यापक ग्राम लसुलड़िया विजयसिंह जिन्होंने 93% अंक एवं
राजवीरसिंह योगेन्द्रसिंह ठाकुर ने 74% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया

“नव नियुक्त निगम अध्यक्ष रवि मालवीय ने किया पदभार ग्रहण,विधायक इंजीनियर हुए शामिल,दी बधाई”

सीहोर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय को मप्र सरकार द्वारा मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पूरे सीहोर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी छाई है ।

आज नव नियुक्त निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने देश के प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए बिना तामझाम,बिना कोई वाहनों के काफिले के साथ सामान्य रूप से निगम कार्यालय पहुच कर प्रदेश एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में पदभार ग्रहण किया ।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,सभी मंडलो के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं के साथ भोपाल पहुचे ओर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो कर श्री रवि मालवीय को सभी की ओर से विधायक इंजीनियर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दी । पदभार ग्रहण करने के पूर्व रवि मालवीय प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुचे एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

“अनंतनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया
आज शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक पर होंगे विशेष धार्मिक आयोजन”

जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव नगर
के श्रीचंद प्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज सहित क्षेत्र के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमा को धार्मिक विधि विधान से पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया तथा भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित कर आरती उतारी।


नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज सहित विभिन्न जिनालयों में प्रातःकाल से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया था। मंदिरों में मंत्रोच्चार एवं भक्ति भाव के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान अनंतनाथ स्वामी के जन्म एवं तप कल्याणक का स्मरण करते हुए धर्म प्रभावना का संदेश दिया।

वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में समाजजन धर्मलाभ लेने पहुंचे।श्रीचंद्र प्रभु मंदिर समिति गंज के राजेंद्र गंगवाल ने बताया कि तीर्थंकरों के कल्याणक महोत्सव आत्मशुद्धि, संयम एवं तप की प्रेरणा देते हैं।भगवान अनंतनाथ स्वामी का जीवन त्याग, तपस्या और मोक्षमार्ग का संदेश प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारों का प्रसार होता है।


इसी क्रम में शुक्रवार 15 मई को जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं मोक्ष कल्याणक के अर्घ्य समर्पित कर मोक्षफल अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान शांतिनाथ के जीवन आदर्शों का स्मरण कर धर्म आराधना करेंगे। श्री गंगवाल सहित जैन समाज ने सभी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है।

“वाल्मीकि नगर में गहराया जल संकट खत्म…..
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा की पहल पर हैंडपंप की जगह लगी मोटर और टंकी”

नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित वाल्मीकि नगर के रहवासियों को पिछले कई दिनों से हो रही पानी की किल्लत से अब स्थाई निजात मिल गई है। क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैंडपंप की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप आज वहां विद्युत मोटर और पानी की टंकी स्थापित कर जल प्रदाय शुरू कर दिया गया।
नपाध्यक्ष के निर्देश पर हुआ परिवर्तन – जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने अधिकारियों को केवल हैंडपंप सुधारने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने हैंडपंप को हटाकर वहां विद्युत जल मोटर डालने और समीप में ही 1000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी स्थापित करने की योजना बनाने के लिए निर्देशित किया, ताकि लोगों को पानी भरने में सुगमता हो। प्रतिनिधि एवं पार्षद ने किया शुभारंभ – नगर पालिका की तत्परता से यह कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ।

आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड पार्षद श्रीमती तारा कटारिया की उपस्थिति में नवनिर्मित जल केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेवाड़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। वाल्मीकि नगर के नागरिकों को पानी के लिए परेशान होते देख नगरपालिका ने इसे प्राथमिकता पर लिया और अब यहां की माताओं-बहनों को हैंडपंप चलाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें सीधे टंकी से पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।


वार्डवासियों ने व्यक्त किया आभार – शुभारंभ के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती तारा कटारिया ने नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। टंकी स्थापित होने और मोटर शुरू होने से वार्डवासियों में हर्ष है। क्षेत्र के नागरिकों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए नपाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, अभिषेक तौमर, महेश चंदेल, शादीलाल, किशोर डूमाने सहित रहवासीगण मौजूद थे।

“बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण,आज वार्ड 01 के डोराबाद में लगा शिविर”

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।


प्रथम कलस्टर अंतर्गत 14 मई को आज आष्टा नगर के वार्ड 01 के डोराबाद में एवं
आष्टा के ग्राम घनश्यामपुरा, जगन्नाथपुरा, हकीमाबाद, छायानखुर्द, सिंगारचोरी, कचनारिया, सुलखेड़ी, झिलेला, निमावरा में शिविर लगाकर नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।

“आगामी तिथियों में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर”

अभियान के अंतर्गत 15 मई को वितरण केन्द्र खाचरोद अंतर्गत ग्राम हरर्राजखेड़ी में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 16 मई को वितरण केन्द्र बागेर अंतर्गत ग्राम समरदा, वितरण केन्द्र कोठरी अंतर्गत ग्राम निपानिया में शिविर लगाया जाएगा।
18 मई को वितरण केन्द्र हकीमाबाद अंतर्गत ग्राम खेमपुर, वितरण केन्द्र जावर अंतर्गत ग्राम बमूलिया,

वितरण केन्द्र आष्टा शहर अंतर्गत वार्ड नं. 03. वितरण केन्द्र मैना अंतर्गत ग्राम पटारियागोयल, वितरण केन्द्र मेहतवाड़ा अंतर्गत ग्राम गुराड़ियावर्मा, वितरण केन्द्र सिद्दीकगंज अंतर्गत ग्राम सिद्दीकगंज में शिविर लगाए जायेंगे । मंडल के अधिकारियों ने नागरिको से अपील की है कि आपकी बिधुत संबंधी कोई भी समस्या हो तो शिविर में पहुच कर लाभ ले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!