आष्टा । एक्सीलेंस पब्लिक हाई स्कूल आष्टा के विद्यार्थियों ने यथा नाम यथा तथा गुण को साकार करते हुए हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया l घोषित हुए परिणामो में विद्यालय की
कु.भूमिका मेवाड़ा द्वारा 96% अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक बनाकर विद्यालय को गौरव प्रदान किया किया l

आपका लक्ष्य भारतीय सेना मैं ऑफिसर बनने का है l कु. वर्णिका शर्मा द्वारा 89% अंक के साथ द्वितीय रैंक (डॉक्टर) एवं कुमारी टीना जैन द्वारा 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय रैंक बनाई l

मा. राजवीर सिंह ठाकुर 86% के साथ चतुर्थ रैंक, एवं मास्टर हर्ष राज सिंह ठाकुर 84% के साथ पांचवी रैंक प्राप्त की l सभी 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए l

विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर, फूलमाला पlहनकर, ढोल बजाकर भव्य स्वागत किया एवं उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया l

अध्यापकगण, पlलक गण, एवं प्राचार्य द्वारा प्रगतिशील जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।























