Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । मध्यप्रदेश शिक्षा मण्डल के हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद देर शाम जैसे ही शिक्षा मण्डल नें सीहोर जिले की मेरिट लिस्ट जारी की वैसे ही मार्टिनेट विद्यालय परिसर में खुशियां बिखर गई। जारी की गई मेरिट सूची के आधार पर हायर सेकेण्डरी में गणित संकाय में आयुष जाटव ने 95.2 प्रतिशत अंको के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया और हाई स्कूल में सानिया मंसूरी नें भी 97.4 प्रतिशत अंको के साथ जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।


10 वी और 12 वी दोनो की बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करना विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता को तो दर्शाता ही है साथ ही विद्यार्थियों की समर्पण, अनुशासन और लगन की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस खुशखबरी के साथ जब मेरिट लिस्ट मेें आये दोनो विद्यार्थियों से संपर्क करके उन्हें ये सूचना दी गई तो वे भी खुशी से चहक उठे और अपने सभी टीचर्स का आभार व्यक्त करते हुये मार्टिनेट विद्यालय की कुशल टीम को ही अपनी सफलता का पूरा श्रेय दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय विनीत कुमार त्रिवेदी नें दोनो विद्यार्थियों को पॉच – पॉच हजार का नकद

पुरस्कार देने की घोषणा करते हुये कहा कि यह पुरस्कार एक भव्य आयोजन आयोजित करके प्रदान किया जायेगा साथ ही विद्यालय के संचालक नोशे खान, प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उप – प्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी सहित पूरे प्रबंधक मण्डल और सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं नें भी दोनो सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!