Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आज घोषित 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम मैं शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा


संस्था प्राचार्य सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा दसवीं बारहवीं दोनों ही कक्षाओं का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा जिस प्रकार बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उसी प्रकार विद्यालय में भी छात्राओं ने बाजी मारी है ।

कक्षा 12वीं साइंस ग्रुप में दिव्या यादव ने 87.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर कुमकुम ठाकुर और मुस्कान मालवीय ने 80% अंक प्राप्त किये। तीसरे स्थान पर मनीषा सेन ने 79% अंक प्राप्त कीये।


वही कक्षा दसवीं में प्राची बागवान ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दूसरे स्थान पर रानी नागदा एवं परि जैन ने 93% अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 89% अंक के साथ सुजल विश्वकर्मा रहे। इसके अलावा दोनों कक्षाओं में 70% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक लाकर अपना स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रेम नारायण शर्मा ने सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । वही विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!