Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आष्टा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मीसा बंदी,लोकतंत्र सेनानी श्री लीलाधर जी वशिष्ट का आज दुखद निधन हो गया । श्री वशिष्ट के निधन का समाचार मिलते ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मप्र शासन के प्रतिनिधि के रूप में एवं तहसीलदार आरएल पगारे प्रशासन की ओर से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए एवं उनेह गार्ड ऑफ ऑनर दे कर तिरंगा ध्वज ओढ़ाया गया ।

वार्ड 18 की बूथ समिति के अध्यक्ष सुरेश परमार,सुशील संचेती, मनोहर भोजवानी,अनिल धनगर,पार्षद प्रतिनिधि कल्लु मुकाती,दुलीचन्द कुशवाह,
सौरभ शीतल ने वार्ड के वरिष्ठ नेता के निधन पर भाजपा का झंडा ओढ़ा कर उनेह श्रद्धांजलि अर्पित की । स्थानीय शमशान घाट पर श्री लीलाधर जी वशिष्ट के पुत्र

सुनील वशिष्ट,सतीश वशिष्ट, संतोष वशिष्ट को तत्काल मिलने वाली 10 हजार की सम्मान निधि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सौपी एवं परिजनों को कहा कि शोक की इस घड़ी में हम सब आप सब के साथ है ।
मोक्षधाम पर सभी ने स्वर्गीय श्री लीलाधर जी वशिष्ट को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!