Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान द्वारा आयोजित एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के विशेष सहयोग से कृषि उपज मंडी आष्टा में किसान संवाद एवं पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के मुख्य अतिथिय में संपन्न हुआ ।

कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों से किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर आदि ने चर्चा की । उपस्थित किसानों ने कहा की सरकार ने 28 मार्च किसानों से अपने कृषि ऋण वसूली की अंतिम तारीख निर्धारित की और लाखों किसानों को 28 तारीख के बाद डिफॉल्टर करना शुरू कर दिया जबकि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद बढ़ा कर 10 अप्रैल कर दी है । किसानों के सामने अपने पारिवारिक नातेदारी रिश्तेदारी में वैवाहिक एवं अन्य मांगलिक कार्य की वजह से किसान लोग परेशान हो रहे है । बाजार से ब्याज पर कर्जा लेकर अपने परिवार चला रहे है । सरकार गेहूं खरीदी की तारीख पर तारीख बड़ा रही है जिससे किसानों के सामने भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई है । वहीं किसानो ने बसूली के नाम पर बिजली विभाग जो दादागिरी कर रहा है उसकी भी कड़ी निंदा की ।
उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं की खरीदी आविलंब चालू करें एवं सरकार अपने बिजली विभाग को निर्देशित कर किसानों से सख्त बकाया बिजली बिलों की वसूली स्थगित कर उनके वाहन आदि उठाकर अपमानित करना बंद करे

पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे कहा कि आष्टा मंडी मे फैली अव्यवस्थाओ पर किसान कांग्रेस ने चिंता जाहिर करते हुए समय रहते तत्काल सुधार का आग्रह किया । नही तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी । इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावर अरविंद सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्दीक़गंज राजाराम मालवीय, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एजाजूरहमान भैया एमपी अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष घनश्याम जांगड़ा, सहित
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!