Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । पिछले दिनों सीहोर में हुई दिशा की बैठक में जो कड़ी फटकार लगी थी,उसके बाद आखिरकार जिले का सोया खनिज विभाग को जागना ही पड़ा । सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन और सोये से जागे खनिज विभाग के दल द्वारा 03 अप्रैल को भैरूंदा में अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन पर कार्रवाई की गई।

इस दौरान रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं करने पर रेत से भरे हुए 02 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, जिन्हें भैरूंदा थाने की अभिरक्षा में दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम सीलकंठ में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पाए जाने पर 03 जेसीबी,02 पोकलेन,01 लोडर मशीन और 01 पनडुब्बी ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी प्रकार ग्राम चोरसाखेड़ी में 01 जेसीबी और 01 लोडर मशीन जब्त कर गोपालपुर थाने की अभिरक्षा में दी गई।


यह कार्रवाई भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन, तहसीलदार सौरभ शर्मा, खनिज निरीक्षक सुश्री खुशबू वर्मा, नायब तहसीलदार रामदास गोरले, पटवारी राजेश धनवारे, जितेंद्र सिकरवार, अविनाश कदम, मोहन नागर, नीलेश राठौर, तोपसिहं सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस के दल द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!