Spread the love

आष्टा । कल शाम तक नगर के सभी पेट्रोल पम्पो पर स्तिथि सामान्य थी,ना कोई भीड़ थी ना ही कोई कही से संकट की स्तिथि थी,लेकिन अचानक रात 9 बजे, ना जाने क्या रूमर फैली की देखते ही देखते नगर के लगभग सभी पेट्रोल पम्पो पर डीजल-पेट्रोल से वाहनों के टैंक फूल कराने दुपहिया,चुपहिया वाहनों की भीड़ लग गई ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर से जो लोग इंदौर,देवास सहित अन्य स्थानों पर गये हुए थे उन्होंने कही पेट्रोल पम्पो पर किसी भी कारण से लंबी लंबी लाइने देखी तो उन्होंने वहां से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल कर बताया की पम्पो पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया,संकट की दस्तक,भाव बढ़ने वाले है,आदि आदि..!

बस यह देख,पढ़ कर हवा बन गई और देखते ही देखते रात 8 बजे बाद से नगर के लगभग सभी पम्पो पर डीजल पेट्रोल भराने वाले वाहनों बाइक,ट्रक,ट्रेक्टर आदि की लाइने लगना शुरू हो गई जो आधी रात तक देखी गई । पम्पो पर भीड़ को देख पुलिस को सक्रिय होना पढ़ा । सूचना पर रात्रि में हमने भी जब नगर के पम्पो का भ्रमण किया तो लंबी भीड़ नजर आई ।

रात्रि में हमने जब जयभारत पेट्रोल पम्प के मालिक बुरहान भाई से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि एक घंटे पहले सब सामान्य चल रहा था,कोई भीड़ नही थी,अचानक रात्रि में 8 बजे के बाद भीड़ लगने लगी,जबकि पेट्रोल डीजल की कोई कमी नही है,अभी एक टैंकर ओर आने वाला है,वही एसडीएम नितिन टाले ने नगर के नागरिको से अपील की है की डीजल पेट्रोल की सप्लाई बराबर बनी हुई है,नागरिक चिंता ना करे ।

कोई समस्या जैसी कोई बात नही है । रात्रि में तो कुछ लोग केन,कुप्पी ले कर पेट्रोल-डीजल भराने भी पहुचे थे । आज सुबाह से भी पम्पो पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ पम्पो पर नजर आई है । प्रशासन को जागना होगा कही देर ना हो जाये और बिना संकट के संकट खड़ा ना हो जाये । पम्पो से ड्रम, केन,कुप्पी में पेट्रोल डीजल देने पर रोक लगना चाहिये ।

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!