Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । अगर आप सांची घी खाते है तो,जरा इस खबर को ध्यान से पढे, ओर जब बाजार जाये तो अच्छी तरह से जांच करके ही सांची घी खरीदे,अगर शंका हो तो प्रशासन को खबर करे और खुद भी उसे ना खरीदे..

क्योकि आज आष्टा अनुविभाग के जावर तहसील के तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा के नेतृत्व में जावर तहसील के डोडी ग्राम में एक किराये से लिये मकान में नकली सांची घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है ।

एसडीएम नितिन टाले ने जानकारी देते हुए बताया की ये नकली घी बनाने की फैक्ट्री डोडी निवासी मानसिंग सेंधव के मकान में चल रही थी ।

मकान मालिक के अनुसार यहा गौरव वर्मा निवासी कल्याणपुरा तहसील जावर नकली सांची घी तैयार करता था,उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है । मौके से 792 किलो नकली घी,सांची कंपनी के रैपर,पेकिंग मटेरियल,वनस्पति घी के टीन(डिब्बे) आदि जप्त किये गये है।

अभी आरोपी नही मिला है..! आखिर ये गोरख धंधा कब से चल रहा था,इसके पीछे आशीर्वाददाता कौन, क्या इसका दुग्ध संघ भोपाल से भी कोई कड़ी जुड़ी है.? क्या इसका कोई मास्टरमाइंड आशीर्वादाता असली सांची घी की फैक्ट्री से सम्बंधित तो नही है.?

ये सब ऐसे प्रश्न है जिसकी तलाश में जिम्मेदारों को गहराई में जाना होगा । यहा सांची घी के रैपर आखिर कहा से आते थे.? ये सबसे बड़ा जांच का बिंदु है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!