Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
IMG_20221206_105242__01
IMG-20240419-WA0041
FB_IMG_1706363074622
FB_IMG_1697447014644
Screenshot_20230818-212639__01
Screenshot_20230818-212645__01
Screenshot_20230818-212716__01
Screenshot_20230930-223828__01
Screenshot_20250224-142826__01
IMG-20240913-WA0064
IMG-20240927-WA0030
IMG-20250617-WA0019
IMG-20241027-WA0028(1)
IMG-20250515-WA0021
IMG-20250309-WA0016
FB_IMG_1697447014644
FB_IMG_1728566922684-1
IMG-20250711-WA0029
IMG-20240229-WA0038
IMG-20250720-WA0025__01
IMG-20250929-WA0043
Screenshot_20251011-105529__01
Screenshot_20251012-141302
PlayPause
previous arrow
next arrow

एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है । आष्टा नगर सहित पूरे अंचल में गहरे बादल छाये है एवं सुबाह से बूंदाबांदी ने नगर को तरबतर कर दिया है । चल रही ठंडी हवाओं एवं हो रही बूंदाबांदी ने तापमान के पारे को भी लुढ़का दिया है । कल तक जो गर्म कपड़े रखा गये थे आज फिर बाहर आ गये है । आज सुबाह से हो रही बूंदाबांदी ने सुबाह की पारी में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी थोड़ा परेशान किया है ।

कृषि पंडितों का मानना है की ये जो बारिश रूपी मावठा आया है इससे उन गेंहू,चने आदि की फसलों को नुकसान हो सकता है जिन्होंने पहले बुवनी की थी और जो लगभग पकने की तैयारी में है वही जिन किसान बंधुओ ने देर से बुवाई की थी जिनका गेंहू अभी हरा है उसको फायदा है । कृषि विभाग के एसएडीओ बीएस मेवाडा से जब चर्चा की तो उन्होंने

बताया की आष्टा अनुविभाग के खाचरौद,मेहतवाड़ा,मैना आदि क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण खेतो में खड़ा गेंहू आड़ा होने की सूचना मिली है,जिसका निरीक्षण किया जा रहा है । क्षेत्र में अभी तक कही से भी ओले गिरने या तेज बारिश की सूचना नही है ।

“विशाल भजन प्रतियोगिता 22 फरवरी को सिद्दीकगंज में
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर करेंगे शुभारम्भ
सिद्दीकगंज क्षेत्र की 22 भजन मंडलियों की महिलाएं होंगी शामिल”

भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में अब एक ओर नया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 22 फरवरी रविवार को माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला मंडल आष्टा द्वारा विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।

फाइल चित्र

आयोजक महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति मोना मेवाडा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जा रही है । प्रथम चरण में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता सम्पन्न होगी ।
मोना मेवाडा ने बताया की मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से प्रथम,द्वितीय,तृतीय विजेता को पुरुष्कृत किया जायेगा एवं जितनी भी मंडलियां प्रतियोगिता में भाग लेंगी उनेह भी पुरुष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा । आठो मंडलो के बाद इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण वृहद स्तर पर आष्टा में सम्पन्न होगा । 22 फरवरी को सिद्दीकगंज मंडल में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम की खाती समाज की धर्मशाला में रखी गई है,जिसमे इस क्षेत्र की 22 भजन मंडलियों की करीब 350 महिलाएं शामिल होंगी ।

प्रातः 11 बजे उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर करेंगे । आयोजक मोना मेवाडा,कार्यक्रम संयोजक रामश्री वादी,सिद्दीकगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,सिद्दीकगंज के सरपंच महेन्द्र काजले,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा ने सिद्दीकगंज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों से आयोजित उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है

“कांग्रेस ने 3 मंत्रियों से मांगे स्तीफे,बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर जलाये पुतले”

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती जी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी नेतृत्व में 3 दोषी मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय,राजेंद्र शुक्ला,विजय शाह का पुतला दहन किया गया और मांग की गई की इन दोषी मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए । दूषित जल पीने के कारण इंदौर के भागीरथपुरा मे लगभग 32 लोगों की जान चली गई है सरकार द्वारा कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी नहीं की गई । इसी तरह भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिस पर उन्हें कोर्ट द्वारा भी फटकारा गया लेकिन सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उनके रहते हुए भी जहरीली कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मृत्यु हो गई लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और इन मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

कल विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई । कहा की आपकी औकात क्या है कैलाश विजयवर्गी का यह यह वक्तव्य पूरे आदिवासी समाज का अपमान है इन सभी बातों का विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया इस पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, कॉंग्रेस नेता भैया मियाँ, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर मीना सिंगी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शोभाल सिंह ठाकुर मुगली भैया एमपी, सोबालसिंह बागेर, इदरीश मंसूरी सुनील शेट्टी विनीत सिंघी अमित पटेल, लोकेंद्र भाटी, शेख नईमुद्दीन रामचरण दवारिया, लोकेंद्र बनवट तौसीफुद्दीन,फैजुद्दीन, नरेंद्र कुशवाह, पंकज मुकाती, संदीप ठाकुर इमरान डीलक्स रईस मंसूरी बंसीलाल बॉम्बे, राहुल राहुल, सुरेन्द्र ठाकुर, दिलीप आंवले, सुहागमल जैन मनीष डोंगरे राजेश इंजीनियर नफीस परमाननंद सेन, पल्लव प्रगति रामप्रसाद मालवी विष्णु प्रसाद रूप सिंह गोरिया पचौरी किशन मामा विनोद भीमपुरा चंद्र सिंह पदमसी रमेश चंद्र पदमसी अनार सिंह जय सिंह खालिद खाकी सिंह दिलीप मालीखेड़ी अमजद खान रेवाराम विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे ।

“इन्द्र देवता ने वर्षा कर किया धार्मिक अनुष्ठान का स्वागत
आचार्य हर्ष तिलक सूरीश्वर जी के सानिध्य में नेमिनाथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण व गुरुमूर्ति प्रतिष्ठा संपन्न”

श्री गिरनार महातीर्थ आष्टा तीर्थ की 18 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार 20 फरवरी को भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान हल्की वर्षा ने मानो इन्द्र देवता द्वारा इस आयोजन का स्वागत किया हो।
आचार्य हर्ष तिलक सूरीश्वर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री नेमिनाथ आष्टा तीर्थ मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

साथ ही नवनिर्मित गुरु मंदिर के शिखर पर भी ध्वजा फहराई गई एवं मंत्रोच्चार के साथ गुरुमूर्ति की प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे तीर्थ क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा।आचार्यश्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि भगवान नेमिनाथ जी नेमिजीव दया के अवतार रहे हैं। आज से 17 साल पहले नेमिनाथ महातीर्थ आष्टा की प्रतिष्ठा हुई थी।

आष्टा तीर्थ के अधिपति श्री नेमिनाथ मंदिर के शिखर पर जहां ध्वजारोहण हुआ है, वहीं गुरु मंदिर के लाभार्थी पंकज भाई मोतीचंद झवेरी परिवार हमेशा
भगवान की भक्ति एवं गुरु की सेवा के साथ -साथ जीव दया में भी अग्रणी रहते हैं। आपने कहा समाज में विवाह जैसे आयोजनों में लोग अनाप-शनाप व्यय करते हैं, जीव दया जैसे पुण्य कार्यों में अपेक्षित सहयोग करें। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य अनुसार जीव दया के कार्यों में सहयोग करे। आष्टा में जीव दया का कार्य सराहनीय रूप से चल रहा है, इसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।


“विविध धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला”
श्रीसंघ एवं किला मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार प्रातः 8 बजे सामूहिक भव्य स्नात्रोत्सव संपन्न हुआ। दोपहर में दादा के शिखर पर ध्वजारोहण तथा गुरु मंदिर में गुरुमूर्ति प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ का साधार्मिक वात्सल्य भोज एवं जिनालय में भव्य अंगरचना भी की गई।


गुरुमूर्ति प्रतिष्ठा का लाभ पंकज भाई मोतीचंद झवेरी परिवार ने लिया, जबकि ऋजुबालिका तीर्थ निर्माता श्री नंदप्रभा परिवार (कोलकाता-मुंबई) ध्वजारोहण के लाभार्थी रहे।
“आगामी कार्यक्रम”
शनिवार 21 फरवरी को प्रातः 9 बजे महाप्रभाविक श्री शांति स्नात्र महापूजन (लाभार्थी: कोठारी परिवार) तथा रविवार 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे प्रभावशाली श्री सिद्धचक्र महापूजन (लाभार्थी: इंद्राबेन अमृतलालजी सिंघवी परिवार, आष्टा-इंदौर) संपन्न होंगे।


आगामी वर्ष 23 फरवरी 2027 (फाल्गुन सुदी 3) की ध्वजा एवं अष्टप्रकारी पूजा के चढ़ावे की बोली भी इस अवसर पर लगाई गई। अगले वर्ष की ध्वजा के लाभार्थी श्री पारसमल, श्री कल्पेश, निलेश कुमार वोहरा (आष्टा) तथा डॉ. जिनेंद्र पारख एवं प्रतीक पारख (इंदौर) घोषित हुए।
विभिन्न पूजन के लाभार्थी
वासाक्षेप पूजा वर्षभर के लिए श्री पारसमल एवं निलेश कुमार वोहरा (आष्टा), दूध के लाभार्थी हेमंत कुमार एवं विनीत कुमार सिंगी (आष्टा), अंग लुछणा के लाभार्थी गुप्त-गुरु परिवार, बरास पूजन के लाभार्थी समपत भाई (अहमदाबाद), केसर पूजा के लाभार्थी शीतल भाई राठौर (कोल्हापुर), फूल पूजा के लाभार्थी हेमंत-विनीत सिंगी (आष्टा),

चंदन पूजा के लाभार्थी चंदनमल-सचिन कोठारी एवं स्व. राजेश पारख-प्रशम पारख (आलोट) तथा धूप पूजा के लाभार्थी नेमीचंद-निर्मल कुमार रांका रहे।सप्ताहभर चलने वाले जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव को लेकर श्रीसंघ एवं तीर्थ समिति में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धार्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!