Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर की शास्त्री कॉलोनी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 फरवरी को नगर के माहाडिक परिवार द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श शासक, कुशल रणनीतिकार और जनहितैषी राजा थे।

उन्होंने स्वराज की स्थापना कर साहस, संगठन और दृढ़ संकल्प की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, धर्मनिष्ठा और प्रशासनिक कौशल से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन त्याग, पराक्रम, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण शर्मा,

कथावाचक कुमेंरसिंह ‘मिट्ठू पुरा सरकार’, राजेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती गुलाब ठाकुर, पटेल जगदीश कुशवाहा, दलकिशोरी कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मोंटू कौरी, जीतमल महेश्वरी, श्रीमती गीता कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजक माहाडिक परिवार से प्रतीक माहाडिक, राजा माहाडिक, रोहित माहाडिक, श्रीमती नीता माहाडिक, श्रीमती अश्विनी माहाडिक ने सभी अतिथियों नागरिको का स्वागत किया । आयोजित कार्यक्रम में गोपाल कुशवाहा, नेमचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, डॉ. भगवानदास शुक्ला, मनीष धारवा, पवन वर्मा, कमला कुशवाहा, पार्वती कुशवाहा, आशा कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, पूजा कुशवाहा, मंजू कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, जितेंद्र विश्वकर्मा, लखन सेन, अंकित जैन सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।


अंत में सभी उपस्थितजनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने किया एवं आभार माहडिक परिवार के प्रमुख प्रतीक माहडिक ने व्यक्त किया।

“नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की पहल पर समाप्त हुई सफाई मित्रों की हड़ताल”

स्थानीय नगरीय निकाय के समस्त सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के चलते सफाई कार्य पर नही आने का निर्णय लेते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए थे। उक्त घटनाक्रम का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा संज्ञान लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति को सफाई कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उक्त पहल पर भारतीय मजदूर संघ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा भोपाल संभाग अध्यक्ष राहुल वाल्मिकी द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के निज कार्यालय पर अपने सदस्यों के साथ पहुंचे और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को आभार पत्र सौंपते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफाई संगठन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही आपकी रूकी हुई तनख्वाह सहित अन्य योजनाओं से प्राप्त भुगतानों को पूर्ण किया जाएगा। पूरी परिषद आप सभी के साथ है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, संगठन के अध्यक्ष राहुल वाल्मिकी के साथ समस्त सफाई दरोगा, जमादार एवं सफाई मित्रगण मौजूद थे।

“मनुष्य अपने कर्मों का फल स्वयं भोगता है– मुनिश्री संस्कार सागर मुनिराज
आचार्य विद्यासागर जी ऐसे संत थे जिन्हें पूरे देश की जनता मानती थी — आर्यिकारत्न सुदृष्टि मति माता जी”

नगर के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य वात्सल्य रत्नाकर, भारत गौरव, विद्या वाचस्पति श्रमण मुनिश्री संस्कार सागर मुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जो कुछ भी प्राप्त हो रहा है, वह पूर्व जन्मों के पुरुषार्थ का फल है। आज हम जो कर्म कर रहे हैं, उसका फल भविष्य में अवश्य मिलेगा। मनुष्य भव और जैन कुल की प्राप्ति भी पूर्व पुरुषार्थ का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि किसान जैसा बीज बोता है, वैसी ही फसल काटता है। इसी प्रकार मनुष्य अपने कर्मों का फल स्वयं भोगता है। पुण्य का उदय हो तो अल्प प्रयास में भी सफलता मिलती है, और पुण्य न हो तो अधिक प्रयास के बाद भी संतोष नहीं मिलता। आसाता कर्म के उदय में रसगुल्ला भी स्वाद नहीं देता और परिवार का सदस्य भी शत्रु समान प्रतीत होता है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सम्यक दृष्टि बनाए रखना आवश्यक है।
मुनिश्री ने कहा कि आज व्यक्ति के पास मंदिर जाने, पूजन करने और स्वाध्याय सुनने का समय नहीं है। यह स्थिति चिंताजनक है। धर्म पुरुषार्थ का लाभ अर्थ पुरुषार्थ में भी मिलता है।पुण्य के बिना कोई भी सुख स्थायी नहीं होता।चोर कभी सुखी नहीं रह सकता, क्योंकि चुराए गए धन का भोग भी पुण्य के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने श्रीराम और सीता के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा और धैर्य का पालन आवश्यक है। जीवन में ऐसे पुरुषार्थ का संचय करें, जिससे श्रेष्ठ पुण्य का अर्जन हो और भविष्य उज्ज्वल बने।


मुनिश्री ने कहा कि जैन कुल में जन्म लेना भी महान पुण्य का परिणाम है।गुरु की महिमा अपरंपार है। जो गुरु की वाणी को आचरण में नहीं उतारता, वह सच्चा शिष्य नहीं कहलाता। गुरु कभी वैमनस्य या कषाय का संदेश नहीं देते। समाज में फैल रही मिथ्यादृष्टि और भ्रम से सावधान रहने की आवश्यकता है। समाज के पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे समाज को सही दिशा दें, न कि चुनावी प्रवृत्तियों और पदलिप्सा में उलझें।उन्होंने कहा कि सच्चे देव, शास्त्र और गुरु के भक्त बनें। पाप से भय रखें, क्योंकि कर्मों का फल प्रत्येक को स्वयं भोगना पड़ता है। देश, समाज और संस्कृति के लिए आचार्य विद्यासागर जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनका समाधि दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है, जिससे हम भी मोक्षमार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा लें।इस अवसर पर आर्यिकारत्न सुदृष्टि माताजी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ऐसे संत थे जिन्हें सभी समाजों में सम्मान मिला। उनकी चर्या अत्यंत संयमित और सावधानीपूर्ण थी। उन्होंने त्याग, तपस्या और संयम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु की महिमा का स्मरण करते रहना चाहिए, क्योंकि गुरु कृपा से ही आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

“केंद्रीय कृषि मंत्री का संकल्प एक पौधा रोज लगाना,के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर जावर मंडल ने किया वृक्षारोपण”

भारतीय जनता पार्टी मंडल जावर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के पाँच वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर जावर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल ने बताया कि शिवराजसिंह चौहान द्वारा लिया गया यह संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने माता-पिता के जन्मदिवस,बच्चों के जन्मदिन अथवा किसी भी शुभ अवसर पर सार्वजनिक स्थल, मंदिर परिसर या अपने घर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ।

जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज में व्यापक रूप से प्रसारित हो। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल, कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री राजा ठाकुर, कैलाश सोलंकी, धर्मेंद्र ठाकुर, दयाराम परिहार, तेज सिंह भाटी, सूरज सिंह पटेल, गोविंदराम मालवीय, हेमंत गोयल, अजय ठाकुर एवं मुकेश मकोडिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश में सब चंगा सी बताने की कोशिश- राजीव गुजराती”

आज मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजरात ने कहा इस बजट में प्रदेश के किसनों, नारी शक्ति, नौजवानों सहित सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को इस बजट में कोई स्थान नहीं दिया। यह जनता के साथ विश्वासघात है। किसनो की आय दुगनी करने और कृषि उपकरण पर जीएसटी समाप्त करने जिसकी मांग किसान काफी लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन इस बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं हुआ है और ना ही सरकार ने कोई ठोस आश्वासन दिया है।

इस बजट में कर्मचारी और मजदूरों के लिए कुछ खास नहीं है। यह सरकार विकास के नाम पर कर्ज लेकर घी पी रही है, लेकिन आम जनता को कोई फायदा नहीं दे रही है। इस बजट में आम व्यक्ति को राहत नहीं बल्कि आंकड़ों का हेर- फेर है और जुमले की बौछार है। इसलिए यह सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश में सब चंगा सी बताने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!