Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

मध्यप्रदेश के श्री गिरनार महातीर्थ आष्टा तीर्थ में प्रभु प्रवेश एवं 18 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सात दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव आज सोमवार 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 फरवरी तक विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा, जबकि 20 फरवरी को ध्वजारोहण के अवसर पर आगामी वर्ष (मंगलवार 23 फरवरी 2027, फाल्गुन सुदी 3 ) की ध्वजा एवं अष्टप्रकारी पूजा के चढ़ावे की बोली लगाई जाएगी।

आज सोमवार सोलह फरवरी को तीन वर्ष पश्चात पूज्य आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सूरीश्वर जी महाराज का ससंघ नगर में मंगल प्रवेश हुआ । आचार्य भगवंत के सानिध्य में आष्टा तीर्थ पर सप्ताहभर विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं महापूजन के आयोजन होंगे। आचार्य भगवंत का ससंघ नगर प्रवेश जुलूस आज 16 फरवरी को प्रातः 8 बजे श्री सीमंधर जिनदत्त धाम दादावाड़ी से प्रारंभ हुआ,जो श्री महावीर श्वेतांबर जैन मंदिर गंज से सिकंदर बाजार बड़ा बाजार होते हुए किला मंदिर पहुचा । आज प्रातः 10 बजे कुंभ स्थापना एवं ज्वारारोपण का कार्यक्रम होगा, जिसके लाभार्थी चंदनमल-सचिन कुमार कोठारी परिवार हैं। दोपहर 1 बजे श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन का आयोजन नथमल-ताराचंद रांका परिवार के लाभ से संपन्न होगा।


विविध धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला
17 फरवरी मंगलवार को प्रातः 8 बजे श्री नेमिनाथ जिनेंद्र जिनालय में शक्रस्तव अभिषेक प्रतिमाह के लाभार्थियों द्वारा किया जाएगा। 18 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री नवग्रह पाटला पूजन (लाभार्थी: चंदनमल-सचिन कुमार कोठारी परिवार), श्री दशदिक्पाल पाटला पूजन (लाभार्थी: शांतिलाल, कैलाश, गौरव वोहरा परिवार) तथा श्री अष्टमंगल पाटला पूजन (लाभार्थी: कोठारी परिवार) संपन्न होंगे।
19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे श्रीसंघ द्वारा जिनालय में 18 अभिषेक एवं गुरुमूर्ति अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 8 बजे सामूहिक भव्य स्नात्रोत्सव होगा तथा दोपहर 12:15 बजे दादा के शिखर पर ध्वजारोहण संपन्न होगा। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ का साधार्मिक वात्सल्य भोज एवं जिनालय में भव्य अंगरचना होगी। इसके लाभार्थी ऋजुबालिका तीर्थ निर्माता उदारदिल श्री नंदप्रभा परिवार (कोलकाता-बंबई) रहेंगे।


21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे महाप्रभाविक श्री शांति स्नात्र महापूजन (लाभार्थी: कोठारी परिवार) तथा 22 फरवरी रविवार को प्रातः 9 बजे प्रभावशाली श्री सिद्धचक्र महापूजन (लाभार्थी: इंद्राबेन अमृतलालजी सिंघवी परिवार,आष्टा-इंदौर) संपन्न होंगे।


धार्मिक आयोजन को लेकर श्रीसंघ एवं तीर्थ समिति में उत्साह का वातावरण है। श्रद्धालुओं में आचार्य भगवंत के नगर प्रवेश एवं सप्ताहभर चलने वाले जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव को लेकर विशेष उमंग देखी जा रही है।

“मुकेश जलवाया एवं जितेंद्र सोलंकी का विधायक ने किया स्वागत-सम्मान”

अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज की कन्नौद रोड स्तिथ धर्मशाला में गत दिवस समाज की बैठक में अखिल भारतीय मालवीय बलाई युवा संगठन के चुनाव समाज के वरिष्ठ बापूलाल मालवीय की उपस्तिथि में सम्पन्न हुए ।

सम्पन्न हुए चुनाव में आष्टा जावर के नवनियुक्त युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मुकेश जलवाया काजीखेड़ी को एवं जितेंद्र सोलंकी डाबरी को आयोजन समिति आष्टा जावर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । दोनों नव नियुक्त अध्यक्षो का समाज के वरिष्ठ बापूलाल मालवीय जी की उपस्तिथि में विधायक कार्यालय पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने स्वागत सम्मान कर बधाई दी ।

हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की सदस्यता की रशीद बना कर अभियान शुरू किया

आष्टा हिदू उत्सव समिति की प्रथम बैठक स्थानीय उमराव गार्डन में क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में नवनियुक्त हिन्दूत्सव समिति अध्यक्ष नारायणसिंह भुरू मुकाती ने आगामी हिन्दू त्यौहार पंच दिवसीय होली व अन्य त्योहार शालीनता से परम्परा गत रूप से मनाने,हिन्दू उत्सव समिति का सदस्यता अभियान शुरू करने की जानकारी दी ।

बैठक में उपस्थित हिन्दू समाज के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों ने समिति को सभी त्योहारों में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया । हिन्दू उत्सव समिति का सदस्यता अभियान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की प्रथम रु,500/- रुपये की रशीद प्रदान कर श्रीगणेश किया गया । बैठक को
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए उपस्थित समाज जनों से अपील की, कि, हम संगठित होकर,अपने त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाये,सभी त्योहार हम सब को मिलकर मनाना चाहिए। मेरी जहाँ जैसी आवश्यकता हो,आपका विधायक आपके साथ खड़ा है हर समय पूर्ण सहयोग का वादा करता हु । बैठक को वरिष्ठ अभिभाषक सुधीर पाठक,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,एडवोकेट बी,एस,वर्मा,ने भी संबोधित किया।बैठक में हिन्दू समाज के वरिष्ठ समाज सेवी

अनोखीलाल खंडेलवाल, शेषनारायण मुकाती,गोपालदास राठी,प्रेमनारायण शर्मा,हरिबाबू शर्मा,सत्यनारायण कामरिया,अनूप जैन कचरु,मोहनसिंह अजनोदिया,अनिल श्रीवास्तव, राजू जायसवाल, संजय सोनी बंटू,उमेश शर्मा,पंकज यादव, रूपेश राठौर, पत्रकार सुशील संचेती,दिनेश शर्मा,विनीत सिंगी,कुशलपाल लाला,चेतन यश छाजेड़,भोलूसिंह ठाकुर,ज्ञानसिंह ठाकुर,मनीष धारवा,मनोहर साहू,पवन वर्मा, बिल्लू ,जितेन्द्र शोभाखेड़ी,सुनील कटारा, मनोज पोरवाल, गोपाल सोनी,रवि सोनी ,गणेश सोनी,सुरेन्द्र जैन् कैलाश सोनी,जयश्री,विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,दीपक कंचन,उत्थान धारवां, सौरव जैन शीतल,पार्षद रवि शर्मा,तेजसिंह राठौर,अवनीश पिपलोदीया, गोपालसिंह पांचाल, राम ताम्रकार, शिव मामा, रेवाराम कारीगर, हरिओम भूतिया,गजेन्द्र टेलर,गजेंद्र मालवीय,किरण कुमार शर्मा,डॉ, रतनसिंह जामलिया, महेंद्र वर्मा,दौलत चोधरी, माखन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हंसराज कुशवाहा, दिनेश सोनी,कमल बैरागी, गोविंद सोनी,प्रवीण धाड़ीवाल,मुकेश गुलवानी,हेमंत सोनी,द्वारिका सोनी,विनय आर्य,डॉ, राजेंद्र जैन,प्रदीप राठौर,चेतन ठाकुर,महेन्द्र सिंह ठाकुर,आदि उपस्थित रहे । बैठक का संचालन नगर पुरोहित दीपेश पाठक ने किया

“वार्ड क्रमांक 7 की वार्ड प्रभार समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन”

नगर कांग्रेस के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 7 की वार्ड प्रभार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस प्रभारी लोकेन्द्र बनवट एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एजाज खान ने की। बैठक में वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 7 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें मनीष डोंगरे को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मानसिंह ठाकुर एवं आतु मौलाना,
महामंत्री पद पर आशुतोष नामदेव, सचिव अक्षय गौतम, सह सचिव नफीस एवं अतीक भाई को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा आशीष गौतम, सद्दाम फरिया, चांद मियां, हरफान पठान, नूर भाई एवं अशरफ भाई (मेकेनिक) को सदस्य पद पर चुना गया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस प्रभारी लोकेन्द्र बनवट ने कहा कि संगठन की मजबूती वार्ड स्तर से ही प्रारंभ होती है और सभी पदाधिकारियों को मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एजाज खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।

“जिला अस्पताल में मरीज और उनके परिवार वालों के साथ हो रहा है अभद्र व्यवहार, नहीं होती कोई कार्रवाई — राजीव गुजराती सीहोर”

आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयान जाती करते हुए कहा कि श्यामपुर के पत्रकार और उसकी पत्नी के साथ जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया गया जिसके खिलाफ पत्रकार बंधुओ द्वारा जिला चिकित्सालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे ।

जिला अस्पताल में पूर्व में भी अभद्र व्यवहार की कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन आज तक किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जो बहुत ही जो बहुत ही शर्मनाक है । कांग्रेस पार्टी मरीजों और उनके परिजनों के साथ इस तरह के अभद्र व्यवहार की कठोर निंदा करती है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

श्री महेंद्र कुमार श्रीमोड का निधन,17 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा एवं देव दर्शन

नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी एवं दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ महेंद्र कुमार श्रीमोड का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से श्रीमोड परिवार सहित नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
वे स्व. श्री शांतिलाल जी श्रीमोड के पुत्र थे। विपिल कुमार श्रीमोड के अनुज, अरुण कुमार श्रीमोड के ज्येष्ठ भ्राता, धर्मेंद्र एवं यतेंद्र ‘भुरू’ (श्रद्धा कलेक्शन) के पूज्य पिताजी, राजेश कुमार के काका साहब, अमित कुमार के ताऊजी, अमित आदर्श वीरम के दादाजी तथा वीरांश के परदादा थे।


परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्रीमोड की स्मृति में 17 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। देव दर्शन प्रातः 10:30 बजे से कार्यक्रम स्थल गोकुल धाम गार्डन, पुराना दशहरा मैदान,रखा गया है। महेंद्र कुमार श्रीमोड के आकस्मिक निधन पर समाजजनों सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों कपड़ा व्यापारियों आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!