कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा शासकीय राशि के दुरुपयोग के गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए इछावर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-03 (लिपिक) सुशील कुमार रायकवार को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में शासकीय राशि 63,58,894 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी कर्मचारी द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर राशि का अवैध हस्तांतरण स्वयं एवं अन्य सहयोगियों के खातों में किया गया। प्रकरण में यह भी पाया गया कि शासन द्वारा राहत राशि के रूप में प्रदत्त धनराशि को अनियमित रूप से विभिन्न खातों में अंतरित किया गया, जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुँची।
विभागीय जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत दंड अधिरोपित किया गया। कलेक्टर श्री बालागुरु के. द्वारा जारी आदेशानुसार श्री रायकवार को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

साथ ही दुरुपयोग की गई राशि 63 लाख 58 हजार 894 रुपये की वसूली के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जारी आदेश में उल्लेख है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा न करने की स्थिति में भू-राजस्व की भाँति वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के खुलासे के बाद अब ये बड़ा प्रश्न भी खड़ा है,की क्या इस लूट,गोलमाल में केवल ये अकेला लिपिक ही शामिल है या दाल अन्यो में भी बटी है,अगर अन्यो में दाल बटी है तो वो कौन कौन है जिसने ये दाल चाटी है.?
“तपोभूमि देवबड़ला में महाशिवरात्रि पर त्रिदिवसीय मेले का शुभारंभ”
मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में महाशिवरात्रि पर आज से 3 दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ ।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह भगतजी ने कहा
बाबा विलवैश्वर महादेव का अभिषेक एवं गणेश,अंबिका,षोडशमातृका,नवग्रह पूजन कर त्रिदिवसीय शिव कथा एवं मेले का शुभारंभ हुआ देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया आज की कथा में पंडित राजेश शर्मा ने बताया की

मनुष्य जीवन में व्यक्ति को अपने कर्म का विशेष ध्यान रखना चाहिये । क्योंकी कर्म का फल आज नहीं तो कल आपको मिलेगा जरुर । हमेशा सत कार्य करना चाहीए सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहीए ना सोना काम आएगा, ना चांदी काम आएगी । आकर कर ले भजन देवबड़ला में तो मेरे महादेव ही कम आएंगे । देवबड़ला साधारण स्थान नहीं है ये तो तपोभूमि है यहां पर बड़े बड़े ऋषि मुनियों साधु संतों ने तपस्या की है । यहां कई सिद्ध पुरुष हुए हैं । उन्हीं में से एक सिद्ध पुरुष है,यहा सेवा में लगे ओंकारसिंह भगतजी जिन्होंने अपनी जमींदारी जागीरदारी ठकुराई छोड़ अपना सम्पूर्ण जीवन देवबड़ला के नाम कर दिया ।

जिनका मन शुद्ध होता है बाबा भोलेनाथ ऊनको ही अपने पास रखते हैं । यू तो यहां पर कई लोग आये परन्तु बाबा भोलेनाथ ने उनका छल समझ लिया और उन्हें उल्टे पांव घर भेज दिया
“परिणाम पवित्र रखें, तभी मनुष्य भव होगा सार्थक-संस्कार सागर जी”
नगर के अरिहंतपुरम-अलीपुर स्थित श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री संस्कार सागर मुनिराज ने कहा कि आप सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, जो जिनदेशना श्रवण कर अपने पुण्य में वृद्धि का पुरुषार्थ कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है, लेकिन दर्शन तभी सार्थक हैं जब हमारे भावों में परिवर्तन आए। मुनिश्री ने कहा कि व्यक्ति को दुख और सुख दोनों में आंसू आते हैं। जब कोई अपना लंबे समय बाद मिलता है तो खुशी के आंसू निकल आते हैं, लेकिन भगवान के दर्शन करते समय वैसी आत्मिक अनुभूति क्यों नहीं होती ? दर्शन और पूजन के समय अनावश्यक वार्तालाप से बचना चाहिए। जब हम संकल्प लेकर मंदिर आते हैं तो केवल पूजा-अर्चना में ही मन लगाना चाहिए। मंदिर में बैठकर गृहस्थी की या किसी की फालतू बातें नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि व्यक्ति को व्यर्थ चिंतन के लिए समय है, लेकिन धर्म आराधना के लिए नहीं। किसी के कहे अपशब्द जीवनभर याद रहते हैं, पर आत्मकल्याण की बातें स्मरण नहीं रहतीं। मुनिश्री संस्कार सागर मुनिराज ने कहा जिस बात को भूलना चाहिए, उसे हम पकड़कर बैठ जाते हैं, जबकि उसे छोड़ देने से अशुभ कर्म का बंध नहीं होता। यदि मृत्यु गलत भावों में हो जाए तो श्रेष्ठ पर्याय प्राप्त नहीं होती।मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य भव और जैनकुल बड़ी दुर्लभता से मिलता है। इसे पाप कर्मों में नष्ट न करें। व्यक्ति पाप कार्यों में बुद्धि लगाता है, पर धर्म के लिए उतना प्रयास नहीं करता। स्वाध्याय की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि टीवी या मोबाइल पर सुनने मात्र से कर्मों की निर्जरा नहीं होती, बल्कि भगवान की प्रतिमा और गुरु के समक्ष श्रद्धापूर्वक स्वाध्याय करने से ही वास्तविक लाभ होता है।

उन्होंने कहा कि ज्ञान वही श्रेष्ठ है जो हमें गलत मार्ग पर जाने से रोके। आज लोग उच्च शिक्षा लेकर नौकरी तो पा रहे हैं, पर आत्मिक उन्नति से दूर हो रहे हैं। परिणामों को पवित्र बनाए बिना पूजा भी सार्थक नहीं होती।उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजा श्रेणिक का जीव गलत भावों के कारण तीर्थंकर पर्याय के स्थान पर नरकगति में गया। इसलिए सदैव शुभ भाव रखें और अपने परिणामों को संभालें।मुनिश्री ने आचार्य विद्यासागर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने त्याग और संयम के मार्ग पर चलकर अपना और समाज का कल्याण किया। समता और संयम के साथ ली गई समाधि ही सच्चा उत्सव बनती है। ऐसे महापुरुषों का मृत्यु दिवस नहीं, बल्कि समाधि दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी से संयम धारण करने और समाधि मरण की भावना जागृत रखने का आह्वान किया, जिससे जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति संभव हो सके।
इस अवसर पर आर्यिका सुदृष्टि मति माताजी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन कम से कम एक माला णमोकार महामंत्र का जाप अवश्य करें। इससे कर्मों का क्षय और पुण्य का अर्जन होता है।उन्होंने बताया कि आज प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के केवलज्ञान कल्याणक तथा श्रेयांशनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक का पावन दिवस है। यह अवसर आत्मचिंतन और साधना के लिए प्रेरणादायक है।सभा के अंत में समाधि मरण की भावना को जीवन में उतारने और आर्यिका दीक्षा को सार्थक बनाने का संदेश दिया गया। भगवान के कल्याणक मनाएं
नगर से क्षेत्र के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में शुक्रवार 13 फरवरी को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का केवल्यज्ञान कल्याणक महामहोत्सव एवं ग्यारहवें तीर्थंकर श्रेयांसनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महामहोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।
“नानकपुर ग्राम के जागरूक ग्रामीणों की सक्रियता एवं मदद से डकैती की योजना के प्रयासो में लगे 05 आरोपी गिरफ्तार”
आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नानकपुर मे गत रात्रि को नानकपुर ग्राम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की पांच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार रखे देखे गए है जो बाहरी व्यक्ति है ओर वह सभी किसी बढ़ी घटना लूट, चोरी घटित करने की बात करते रास्ते से जा रहे है। सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत,एसडीओपी आष्टा प्रवीण चडोकर को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे को संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा अपने थाने बल की दो टीमे गठित की गई। सूचना पर थाना आष्टा की दोनों पुलिस टीमे ग्राम नानकपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची तो प्रतीक्षालय में बैठे पांच संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे जो पांचो व्यक्तियों को दोनों पुलिस टीम के कुल 09 सदस्यो द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।पकड़े गए पांचो संदिग्ध व्यक्तियों के पास घातक हथियार तलवार, धारदार चाकू,नुकीला सब्बल, लोहे की राड ओर एक लोहे की नक़ब (ताले, कुंदे तोड़ने का औजार )पाए गए। पांचो आरोपियों से प्राप्त घातक हथियारों को वहां मौजूद ग्राम वासियों के समक्ष जप्त कर सभी आरोपियों से पूछताछ की गयी जिन्होंने देर रात्रि नानकपुर गाँव से आगे कन्नोद रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप लूट करने की घटना करने जाना बताया।उक्त पेट्रोल पम्प लूट की घटना की योजना मुख्य रूप से आरोपी शराफत अली निवासी हरियाणा द्वारा तैयार की गयी थी जो पूर्व मे देवास जिले के खाचरोद, सतवास,कन्नोद गाँवों मे हड़म्बा चलाने आता था ओर आरोपी अरमान से पहचान हुई थी।

शराफत अली ने ही अरमान को पेट्रोल लूट की घटना करने की योजना मे शामिल किया ओर अरमान ने अपने अन्य साथियों साबिर, ब्रजेश, वक़ील शाह को पेट्रोल पंप लूट की घटना करने के लिए शामिल किया गया। जो लोग गिरफ्तार किये उनके नाम
1 शराफत अली पिता हुसैन खां जाति मेवाती उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रहना थाना नूहूँ जिला (नूहूँ) मेवात हरियाणा
2 साबिर खां पिता इरमत खां जाति मेवाती ग्राम दुकामा थाना कन्नौद जिला देवास
3 .वकील शाह पिता असगर शाह जाति शाह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अम्बाडा थाना कन्नौद जिला देवास
4 ब्रजेश धनवार पिता रामौतार धनवार जाति चमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डोकाकुई थाना कन्नौद जिला देवास
5 अरमान खां पिता भूरे खां उम्र 20 वर्ष जाति मेवाती निवासी ग्राम अम्बाडा थाना कन्नौद जिला देवास
आरोपियों के पास से
तलवार,धारदार चाक़ू, सब्बल, लोहे की राड, लोहे की नक़ब (ताले व लोहे के कुंदे तोड़ने का औजार ) जप्त किये गये ।

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी शराफत अली जो मूलतः जिला नूह हरियाणा राज्य का रहने बाला है, के विरुद्ध अन्य थानो मे मारपीट व चोरी के अपराध पंजीवद्ध होने की जानकारी प्राप्त की गयी है एवं अन्य दो आरोपियों साबिर खा के विरुद्ध भी 03 अपराध देवास जिले के थानो मे मारपीट के दर्ज होना पाए गए है। सभी आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जाकर अन्य साथियों व घटनाओ की जानकारी प्राप्त की जा रही है ओर आरोपी शराफत अली की गिरफ़्तारी सूचना हरियाणा राज्य के सम्बंधित थाना नूह सदर को दी गयी है। इस मामले में
थाना प्रभारी गिरीश दुबे,उप निरी राजकुमार यादव, सहा उप निरी रमेश मांझी, प्र आर पुष्पेंद्र द्विवेदी, आर मेहरवान, आर अमन, आर आनंद, आर प्रवीण, आर नरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
“भव्य शिव बारात की तैयारियां तेज, पहली बार एआई मॉडल आधारित झकिया निकलेंगी और आठ राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
दर्शनीय एवं ऐतिहासिक होगा नगर में भगवन भोलेनाथ की बारात का आयोजन-राजीव गुजराती”
शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में भव्य अलौकिक और दर्शनीय शिव बारात की युद्ध स्तर पर पर तैयारीया की जा रही है। चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह मे भगवान भोले नाथ की बारात 15 फ़रवरी को शाम 5:00 बजे श्री बटेश्वर महादेव इंदौर नाके से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री काशीपति विश्वनाथ मंदिर हनुमान फाटक कस्बे में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ संपन्न होगी। भव्य शिव बारात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया की चल समारोह में पहली बार एआई मॉडल आधारित झकिया निकलेंगी और कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किये जायेंगे वही बाबा महाकाल की अलौकिक लाइव झकी भासम आरती के साथ निकाली जाएगी।

शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल रहता है इस दिन शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है वही नगर में एक भव्य चल समारोह महाशिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में निकाला जाता है। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव गुजरती एवं संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है, हज़ारो की संख्या में शिव भक्त बाराती के रूप में शामिल होते है, इस वर्ष भी समिति द्वारा भगवान भोले नाथ की बारात तैयारी युद्व स्तर पर की जा रही है । भव्य शिव बारात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा। इस चल समारोह में कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किये जायेंगे वही बाबा महाकाल की अलौकिक झाकिया निकाली जाएगी। शिव बारात चल समारोह में इस वर्ष भी इस वर्ष भी शिवरात्रि महोत्सव पर देश भर के कलाकार आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे, कार्यक्रम में विशाल अघोरी एण्ड ग्रुप दिल्ली, नवाब विनय आर्ट ग्रुप जम्मू, भस्म रमैया भक्त मण्डल उज्जैन, वटेश्वर महादेव भक्त मण्डल सीहोर,इन्दौर, भोपाल, बैरसिया, की आकर्षक झाकियां, वृंदावन की रासलीला, राजस्थान का घुमर,12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन बाबा महांकाल के दर्शन, श्याम प्रेमी ग्रुप जबलपुर, गुरू तेजबहादुर एंड गतका अखाडा पंजाब, सोनू सांवरिया एंड ग्रुप पंजाब, प्रतीक 21 रंगोली आट्रिस्ट कोलहापुर महाराष्ट्र, शिव कन्या ढोल ग्रुप छिन्दवाड़ा की प्रस्तुति दी जाएगी,महाकाल आर्ट ग्रुप कोटा, वहीँ इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की झांकिया कार्यक्रम में सुंदरता अपने रंग बिखेरेंगी, स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जा रही भगवान भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा के साथ भक्तो को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे वही दूसरी रास लीला शिव तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति हेतु चलसमरोह मार्ग पर आठ पॉइंट निर्धारित किये गए है । समिति के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक सन्नी महाजन, संस्थापक लोकेश सोनी, चल समारोह अध्यक्ष राजीव गुजराती, कमलेश अग्रवाल,पंकज गुप्ता,आयुष सोनी, प्रभारी ऋषि सोनी ,राजू खत्री, सयोजक राजेश राय, यश अग्रवाल, ऋषि सोलंकी, विवेक राठौर, धीरू यादव ,मोनी शर्मा,पंकज राय चल समारोह उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, यश यादव, ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ माता बहनो से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में शामिल होने की अपील की है ।

इस बार भी कार्यक्रम में सभी भक्तों के माथे पर चंदन के तिलक लगाएं जाएंगे। इस तरह एक भव्य कार्यक्रम सीहोर नगर में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के हेमंत वर्मा, सागर सोनी, शुभम सक्सेना,दिव्यांश सक्सेना, पीयूष मालवीय, यश यादव, सर्वेश व्यास, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, अनुभव सेन, अनूप चौधरी, प्रमोद वर्मा, जागेंद्र खत्री,मुकेश वशिष्ठ, जयदीप नहलानी, दिनेश चावड़ा, सुनील भावसार , रवि खत्री, बल्ला खत्री, विक्की भासवार, गीताश भावसार, रोहित बाबा, देवेंद्र सेंगर, सुधीर सोनी, अनूप चौधरी, राजेश भावसार, दिनेश चावड़ा, लव चावड़ा, राकेश राठौर, अशोक गौतम, सागर सोनी, शुर्यांश जादौन, विक्की विश्वकर्मा, तनीश त्यागी, अभिषेक लोधी,अभिषेक मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रहे है ।
























