Spread the love

सीहोर । नगर में सैकड़ाखेड़ी मार्ग पर स्थित सीहोर क्रांति शहीद समाधि स्थल पर आगामी 14 जनवरी बुधवार को पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत 100 फिट ऊॅचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ होगी।

प्रात: 10.30 बजे ध्वजारोहण होगा इसके बाद पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष ओमदीप महामंत्री आनन्द गॉधी ने नगर के सभी वर्ग के लोगों से इस दिन बड़ी संख्या में समाधी स्थल पर पहुँचकर अपने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्मरण करने का आव्हान किया है।


14 जनवरी 1858 में अंग्रजों से संघर्ष करते शहीद हुए 356 से अधिक क्रांतिकारियों को प्रतिवर्ष 14 जनवरी सीहोर नगर पुष्पांजली देता है। इस वर्ष यहॉ सीहोर क्रांति पतंग महोत्सव का आयोजन भी किया गया है। पतंग महोत्सव के संयोजक आशीष गुप्ता ने सभी पतंग प्रेमियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उत्सव 11.30 से प्रारंभ होगा।


इसके साथ ही सीहोर के आसमान में पहली बार लेजर शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस लेजर शो के माध्यम से सीहोर क्रांति की पूरी फिल्म आसमान में दिखाई जायेगी। साथ ही राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। लेजर शो का आयोजन शाम 6 बजे से रखा गया है।

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति ने नगर के सभी वर्गों के लोगों, राजनैतिक, अराजनैतिक युवा वर्ग से निवेदन किया है कि वह बड़ी संख्या में 14 जनवरी को

प्रात: 10.30 बजे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली देने पहुँचे। समिति ने नगर के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों से भी कहा है कि वह अपनी संस्था के विद्यार्थियों को यहाँ अवश्य लायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!