Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर की मां पार्वती धाम गौशाला में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के पश्चात गोवर्धन पूजन दिवस पर गौशाला में गौ माताओं को रंग रोगन व मोर पंख से श्रृंगार कर सजाया गया एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर,

समाजसेवी अशोक खंडेलवाल,ने गौ माता की विधि विधान से पूजन अर्चना की विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने मां पार्वती धाम गौशाला के गौ सेवक करण, श्रीमती सीता गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाहा, श्याम गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, एवं नगर पालिका कर्मचारी ट्रैक्टर ड्राइवर देवीलाल, पप्पू रैकवाल , राजेश रैकवार आदि को मिठाई एवं उपहार भेंट किए ।

वरिष्ठ समाजसेवी अशोक श्रीमती रेखा खंडेलवाल, सौरभ श्रीमती नैनीता खंडेलवाल पौत्र मीरबान खंडेलवाल द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओं के आहार एवं निर्माण कार्य के लिए 11001/ हजार एक रूपए व महेश राठी बाबा नमकीन द्वारा ₹1100/रुपए की दान स्वरूप राशि गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान किए । मां पार्वती धाम गौशाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती किरण रांका ने वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, गौशाला मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, चंद्रवंशी खाती समाज प्रमुख बी एस वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, सुनील प्रगति, एडवोकेट विरेन्द्र परमार,शुभम कुशवाहा, का गौशाला के विशेष सहयोगी विपिन सिंघी ने भगवान श्री कृष्णा एवं भगवान श्री राम के नाम लिखें वस्त्र के दुपट्टे व मोतियों की माला से स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाह महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह, श्रीमती अनीता महाडिक, पूजा सुशील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे गौ पूजन कार्यक्रम का आभार मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया

“शिव स्वराज्य युवा संगठन बस्तियों में जाकर बनाई दिवाली”

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव स्वराज्य युवा संगठन आष्टा द्वारा सेवा बस्तियों में जाकर निर्दन परिवारों एवं बच्चो के साथ मिलकर दीपावली का पावन पर्व मनाया गया एवं उन्हें भेट स्वरूप मिठाई,फटाके,कंबल,दीपक जैसी अनेक सामग्री 100 से ज़्यादा पैकेटों में पैक करके दी गई। संगठन द्वारा बिजली घर के पीछे ,हरिओम होटल के पीछे,नवीन मंडी परिसर

,महात्मा गांधी कालेज के पास इन सभी सेवा बस्तियों में जाकर निर्धन परिवारों एवं बच्चो के साथ मिलकर दीपावली का पावन पर्व मनाया एवं अपनी शुभकामनाए प्रदान कि संगठन के रजत कुमार सोनी,हर्षद जैन,अंकुश सोनी,हर्ष राठौर,मयंक भोजवानी,निमित जैन,बाला शर्मा,प्रियांश सोनी,शिवांश परसाई,मनोयन जैन,शानू विशिष्ट,यश सोनी,आदित्य जैन,अमन सुराना,प्रभा ददलानी,डोली तिवारी एवं समाज सेवी कुशलपाल लाला उपस्थित रहे।

“नगर की बहू ने रायफल और बेटी ने वेट लिफ्टिंग गेम मे मारी बाजी
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने स्वागत कर दी बधाई”

हमारे नगर की बेटी एवं बहू ने पृथक-पृथक प्रतियोगिता मे विजयश्री वरण कर नगर का नाम रोशन किया है. जहाँ सांदिपनी विद्यालय की हौनहार कक्षा 9वीं की छात्रा माही कंडारे सुपुत्री बंटी कंडारे ने वेट लिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, वही नगर के पांचम परिवार की बहू नूपुर आशीष सोनी ने भोपाल मे आयोजित 34वी आल इंडिया रायफल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतिस्पर्धा मे अपना नाम दर्ज कर नगर का नाम रोशन किया है। बिटिया माही कंडारे की इस उपलब्धि पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा निज कार्यालय पर उनका स्वागत सम्मान किया, वही बहू नूपुर सोनी का उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह युग भेदभाव का युग नही है, इस युग में सभी समान रूप से प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे है। इतनी छोटी आयु में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नगर का नाम रोशन किया यह आपकी मेहनत का ही परिणाम है। साथ ही बहू और बेटी मे फर्क रखने वालों के लिए पांचम परिवार ने बहू की इच्छा को समझते हुए प्रतिस्पर्धा मे सहभागिता करवाने की पहल कर समाज को सराहनीय संदेश दिया है.


मेरे लिए जो भी कार्य हो आप बताए उसका त्वरित निराकरण करने के लिए मैं हर संभव आपके साथ हूं। प्रभु कृपा से आप निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपने परिवार सहित नगर का नाम गौरवान्वित करते रहें। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, कुशलपाल लाला, आशीष सोनी, चेतन छाजेड, सतीश मेवाड़ा, बंटी खंडारे, पूरणसिंह मेवाड़ा, नंदिनी यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!