Spread the love

सीहोर/ आष्टा । इछावर के ग्राम देवपुरा में आगामी 22 अक्टूबर को आयोजित होने वाला बारह खंबा मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। इस मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

मेले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरु के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरु के. एवं एसपी शुक्ला ने मंदिर परिसर तथा बारह खंभा मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने कहा कि मेले में लगने वाले झूलों की मजबूती की जांच पहले ही कर ली जाए ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने मेला क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस

बल एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

“मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष भूरु मुकाती का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया स्वागत और सम्मान”

आष्टा नगर का सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र श्री मानस भवन समिति द्वारा हर वर्ष मानस सम्मेलन जैसे बड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है ।

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बिंदु श्री मानव भवन समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री मानस सम्मेलन का आयोजन करेगा । इस वर्ष होने वाले मानस सम्मेलन आयोजन के लिए एक बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें भुरू मुकाती को सर्वसम्मति से मानव सम्मेलन समिति का अध्यक्ष चुना गया ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के कार्यालय पर आज मानव सम्मेलन समिति के अध्यक्ष भुरू मुकाती का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने कार्यालय पर सासम्मान

आमंत्रित कर उनका साफा पहनाकर एवं रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर
स्वागत और सम्मान किया तथा आयोजित होने वाले मानव सम्मेलन में हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!