Spread the love

आष्टा। सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 सितंबर 2025 को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा सर्वप्रथम मॉ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्जवलन किया गया।

शिक्षक दिवस के इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव है, प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में गुरू का बहुत महत्व होता है, बिना गुरू के शिक्षा अर्जित नही की जा सकती। समस्त गुरूजनों ने अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को नया आकार दिया।

शिक्षक न केवल आपकों शिक्षा देते है, बल्कि आपकों अनुभव और मार्गदर्शन के जरिए जीवन को सफल बनाने का मंत्र भी बताते है। विधायक ने कहा कि सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

इस विद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पहचान बना रहे है।
प्राचार्य सितवत खान द्वारा शिक्षक दिवस पर आमंत्रित सभी जनप्रतिनिधि, अतिथिगण और शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया गया।

प्राचार्य ने स्वागत भाषण में कहा कि विधायक जी के विशेष प्रयासों से आष्टा को बहुत बड़ा सी.एम. राइज़ स्कूल मिला है, जिसके माध्यम से विद्यालय के समर्पित अनुभवी एवं प्रतिभाशाली शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर जीने की कला सिखा रहे है।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। विधायक द्वारा विद्यालय के 150 से अधिक शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पमाला, श्रीफल व उपहार के साथ स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरू का सम्मान करना चाहिए एवं विद्यार्थी को विद्या अर्जित करने प्रतिदिन विद्यालय अवश्य आना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि विद्यार्थी गुरूओं से ज्ञान प्राप्त कर सर्वागीण विकास करें।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी पंकज मालवीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ी

माही कंडारे, महेन्द्र वर्मा, मुस्कान मेवाड़ा, रीया महेश्वरी आदि को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, न.पा. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, भाजपा जिला मंहामंत्री धारा सिंह पटेल, पार्षद तेज सिंह राठौर, भाजपा नेता हरि सिंह, विष्णु परमार, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद मूंदड़ा, सीताराम वर्मा,

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र आर्य, बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत, बंटी मंडलोई, प्रघूम्न मंडलोई भी उपस्तिथ रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक सतीश वर्मा और भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थी खुशी जोशी एवं समन मंसूरी द्वारा किया।
इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!