Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल आष्टा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय गीतांजलि गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

मंडल की सदस्याओं ने शिक्षकों के व्यक्तित्व व कर्तव्य पर आधारित प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ शिक्षकों को शॉल-श्रीफल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इसी प्रकार नगर के पत्रकारों को भी समाज सेवा एवं निष्पक्ष समाचार प्रसारण के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन प्रमुख विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय अध्यक्ष रानी गोविंद सोनी ने बताया इस अवसर पर नगर के शिक्षकगणों के साथ-साथ समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, विशेष अतिथि व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजली विशाल चौरसिया, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान,

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार,हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष शर्मा, सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, आचार्य अमित तिवारी,

इनर व्हील क्लब अध्यक्ष संगीता सोनी नगर पुरोहित दीपेश पाठक, प्राचार्य शूदीप जायसवाल ,प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय,वेलफेयर समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा श्री गणेश उपाध्याय संजय जैन दिनेश सोनी उपस्थित रहे।

मंडल की प्रवक्ता विजयलक्ष्मी उपाध्याय एवं अध्यक्ष रानी सोनी ने बताया कि समाज में शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ-साथ संस्कारों की नींव रखते हैं, वहीं पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में समाज को जागरूक करते हैं। इन्हीं दोनों वर्गों के योगदान को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती जी संगठन की पदाधिकारी सरोज पालीवाल, कोषाध्यक्ष उषा तिवारी,दुर्गा तिवारी,उर्मिला गुप्ता, स्मिता मुंदड़ा, सुनीता एहलेजपुरिया, ज्योति सोनी,सरोज खंडेलवाल,

सीमा बैरागी, नम्रता मुंदड़ा, गुंजा सोनी, ममता वर्मा, बिना पुरोहित, नेहा सोनी ,श्वेता मुंदडा, किरण सो,नी संगीता दासानिया ,बबीता सोनी,निक्की साहू,ऋतु शारदा सोनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!