Spread the love

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । कलेक्टर बालागुरू के.,के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा सीहोर के लुनिया चौराहा स्थित वर्मा फ्यूलस एंड सर्विस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर जांच की गई।

जांच के दौरान अंडरग्राउंड डीज़ल के टैंक मे भण्डारित 5,944 लीटर डीजल मे 10.5 सेमी पानी की मात्रा पायी गई और 04 प्रतिशत से अधिक अंतर तक की अनियमितता पाई गई। इसके साथ ही ऑनलाइन स्टॉक से डीजल के स्टॉक मे अंतर पाया गया।

पेट्रोल पंप पर मुफ्त हवा, ⁠शौचालय, पेयजल, अग्नि शमन यन्त्र की वैधता भी समाप्त पाई गई। अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप पर अनियमितताएं पाए जाने पर डीज़ल की मशीन को सील कर दिया गया है और पेट्रोल पंप से 5,45,081 रूपये मूल्य का 5,944 लीटर डीजल जब्त कर लिया गया है।

यह कार्रवाई जिला अपूर्ती अधिकारी, नापतौल निरीक्षक एवं कनिष्ठ अपूर्ती अधिकारी द्वारा की गई। ये हाल सीहोर जिले के केवल एक पेट्रोल पम्प का है..!

क्या सोया हुआ आपूर्ति विभाग जो कलेक्टर के निर्देश पर कुम्भकर्णी नींद से जागा है वो अब जागता ही रहेगा या जाग कर सो जायेगा अर्थात क्या जांच का जो सिलसिला आज से सीहोर से हुआ है वो पूरे सीहोर जिले के हर पेट्रोल पंप तक पहुचेगा..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!