Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । अपने बदतमीजी पूर्ण व्यवहार अकडुपन के रूप में जाने पहचाने जाने वाले आष्टा जनपद के सीईओ अमित व्यास के एक बार फिर बदतमीजी पूर्ण व्यवहार से उनके बुलावे पर जनपद पहुचे आष्टा के बैंक मित्र शिकार हुए ।

इस बार तो जनपद सीईओ दो कदम आगे निकले और बैंक मित्रों को दादागिरी पूर्ण तरीके से धमकी दी कि अगर जो काम बताया वो ग्रामो में जा कर नही किया तो तुम सभी की आईडी बन्द करा दूंगा ।

बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र गोपालसिंह ने इस प्रतिनिधि को मोबाईल पर जानकारी देते हुए बताया की जनपद सीईओ अमित व्यास ने सभी बैंक मित्रों को कैंप लगाने के लिए बुलाया था ।

बैंक मित्रों ने सोमवार को जनपद पंचायत आष्टा के सीईओ अमित व्यास पर बदतमीजी करने और आईडी बंद कराने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है। सीईओ के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से आक्रोशित मध्यप्रदेश बैंक मित्र

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन आष्टा जनपद के सीईओ अमित व्यास के खिलाफ उनकी दादागिरी,बदतमीजी पूर्ण व्यवहार,धमकी देने की शिकायत का दिया और सीईओ पर सख्त कार्रवाही किए जाने और समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की गई है।


मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन जिलाध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बैंक मित्रों के साथी गोपालसिंह ने बताया कि हमें सोमवार को कैंप लगाने के लिए बुलाया गया था । हमने दो घंटे इंतजार किया।

जनपद पंचायत परिसर में कैंप लगाने के लिए कोई भी व्यवस्थाएं नहीं की गई और दो घंटे बाद पहुंचे जनपद पंचायत के सीईओ अमित व्यास ने भड़कते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि दिया गया काम नहीं करने पर आई.डी. बंद करा देंगे और हम जहा भेजेंंगे वही तुमको काम करना होगा।

जब की बैंक मित्र अपने सेंटर पर रहकर ही सामाजिक सुरक्षा संबंधी सरकार की महत्वाकाँक्षी योजनाओं का निर्वहन करते है और क्षेत्र के हितग्राहियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते हैं। सेंटर छोड़कर कहीं अन्य क्षेत्र में कैंप के लिए जाने में

तकनीकी समस्याओं का सामना करना होता है । लेकिन सीईओ अमित व्यास कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए।
बैंक मित्रों ने बताया कि हमारे पास जीपीएस सिस्टम है जो हमारी लोकेशन के अलावा कहीं ओर काम नहीं करता है।

हम लोग डेस्कटॉप पर काम करते है जिसे अन्यत्र लोकेशन पर ले जाना मुश्किल है। जिस बैंक के हम बैंक मित्र है हम उसी बैंक के ग्राहक का बीमा कर सकते है तथा अन्य बैंक में उसका पूर्व से चल रहा है तो इस स्थिति में ग्राहक को एक से अधिक बीमा हो जाते है लेकिन भविष्य में होने बाले क्लेम का फायदा एक ही बैंक से मिलता है।

खाता धारक के खाते में पैसा न होने के कारण भी हम बीमा नहीं कर सकते है।
मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन जिलाध्यक्ष आरिफ खान,जिला सचिव गोपाल सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राहुल ,दौलत सिंह ढाका,कुमेर सिंह,अरवलेश भौरालिया,दीपक मेवाड़ा,यश वर्मा,जितेन्द्र मालवीय,राहुल मेवाड़ी,राहुल साद

अक्षय जौली,जयपाल ठाकूर,रमेश उशवार,निलेश वर्मा,मनोज सिंह, पान सिंह,प्रदीप आदि बैंक मित्रों ने जिला प्रशासन से सीईओ पर सख्त कार्रवाही किए जाने और समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!