Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत-आष्टा के 282 गाँवों में दिनांक 06 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता एवं स्वतंत्रता का उत्सव -स्वच्छता के संग मनाया जायेगा,इस सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी ,राजस्व विभाग-आष्टा नितिन टाले द्वारा सम्बंधित विभागों को निर्देश जारी किये गए हैं ।

अभियान अंतर्गत सम्पादित के जाने वाली गतिवधियों के चरणबद्ध क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के लिए जनपद पंचायत स्थित सभाकक्ष -आष्टा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

जिसमे तिरंगे से प्रेरित कला,तिरंगा प्रदर्शनी,स्वच्छ सुजल गाँव शपथ,तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता,तिरंगा राखी निर्माण,तिरंगा बुनाई,तिरंगा प्रश्नोत्तरी,सैन्य बालों और पुलिस कर्मियों को पत्र

लेखन,सार्वजनिक स्थानों एवं संस्थाओं में सफाई अभियान,नालों एवं नालियों की सफाई,सामुदायिक स्वच्छता परिसरों,सेग्रिगेशन शेड की सफाई का कार्य,आज़ादी का स्वच्छता श्रमदान,जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित संरचनाओं की सफाई एवं पेंटिंग कार्य,

तिरंगा बाइक एवं सायकल रैली,ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक एवं उनकी सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करना,मानव श्रंखला का निर्माण एवं तिरंगा गान,व्यक्तिगत शौंचालयों की सफाई,ग्राउंड वाटर रिचार्ज एवं जल स्त्रोतों की सुरक्षा,ध्वजारोहण स्थलों की सफाई

ध्वजारोहण पूर्व अभ्यास,सभी संस्थाओं,अमृत सरोवर,सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख WASH संस्थाओं में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन,हर घर तिरंगा के तहत घरों में झंडा रोहण तथा स्वच्छता चैंपियन का सम्मान आदि गतिविधियों के क्रियान्वयन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई


इस अवसर पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान द्वारा गाँवों की स्वच्छता को निरंतर बनाये रखने के लिए चिन्हांकित किये गए सार्वजनिक स्थानों से घूड़े तथा गन्दगी हटाने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को

जनपद पंचायत की निधि से 5.00 लाख रुपये स्वीकृत किये जाने की घोषणा की,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के साथ हर घर और गाँव में स्वच्छता बनाये रखने के लिए उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरित किया

,कार्यशाला में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नवीन देवलिया .ब्लॉक समन्वयक, प्रधान मंत्री आवास श्रीमती रीना सोनी, ADEO ,पीसीओ एवं उपयंत्रीगण उपस्थित थे,कार्यशाला का समन्वयन गौरव सिंह राठौड़,ब्लॉक समन्वयक (SBM -G ) द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!