
आष्टा । आष्टा अनुविभाग के जावर थाना अंतर्गत आने वाले इंदौर भोपाल हाईवे पर अरनिया गाजी जोड़ पर दो यात्री बस टकरा गई । उक्त टक्कर में एक यात्री मिथिलेश श्रीवास्तव पिता जगदीश श्रीवास्तव उम्र 75 वर्ष निवासी रेहटी को ज्यादा चोटे आने के कारण उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीहोर रेफर किया ।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आकाश अमलकर ,जावर थाना प्रभारी नीता देहरवाल मौके पर पहुचे,घायल को आष्टा भेजा, शेष मामूली घायल हुए यात्रियों ने अस्पताल जाने से इंकार किया और गंतव्य की ओर अन्य साधनों से रवाना हो गये ।


एसडीओपी आकाश अमलकर ने जानकारी देते हुए बताया की
आज प्रातः अरनिया गाजी जोड़ थाना जावर पर सुबाह करीब 10.15 बजे दो बसों का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें इंदौर से भोपाल तरफ जा रही चौहान बस क्रमांक MP41 P 161, रोड पर खड़ी हो कर सवारी उतार रही थी ।


तभी पीछे से चार्टर्ड बस क्रमांक MP09 AM 6115 जो नाथद्वारा से भोपाल जा रही थी ब्रेक फेल होने से टक्कर हो गई । घटना की सूचना पर डोडी, जावर,आष्टा से पुलिस मौके पर पहुची ओर घायलों को पुलिस द्वारा एम्बुलेंस के जरिए आष्टा अस्पताल भेजा गया।


घटना में 1 व्यक्ति को पैर हाथ में गहरी चोट आईं है । बाकी 6 – 7 घायलों को हल्की चोट थी। घटना में कोई जनहानि नहीं ही है। पुलिस द्वारा क्रेन के माध्यम से बस को रोड से हटाया गया । खबर लिखे जाने तक पुलिस थाना जावर ने कोई मामला दर्ज नही किया है ।

