Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । दिनांक 17.07.2025 को फरियादी ने थाना कोतवाली आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि उसके एच डी एफ सी बैंक के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के नाम पर लेकर तत्तकालीन पर्सनल बैंकिग असिस्टेंट मैनेजर के द्वारा फरियादी के साथ फरियादी के क्रेडिट कार्ड से 10 लाख 23 हजार रुपयो का आहरण करके धोखाधड़ी की है, की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्र 520/2025 धारा 316(5),318(4) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की तलाश के लिये पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर निरीक्षक डाँ अभिनंदना शर्मा के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली को टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश के लिये निर्देशित किया गया था । जो कि मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण के आरोपी तत्तकालीन पर्सनल बैंकिग असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार पटले व उसके साथी भारत प्रताप सिहं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । दौराने विवचना आरोपी की पता तलाश की गयी जो कि आरोपी के बारे मे बैक से प्राप्त जानकारी के आधार पर आऱोपी की पता तलाश होशंगाबाद पिपरिया जाकर की गई लोकल मुखबिर तंत्र के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर एच डी एफ सी बैंक के तत्तकालीन पर्सनल बैंकिग असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार पटले को पिपरिया होशंगाबाद से गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी भारत प्रताप सिहं को ग्राम वेलदरा जिला मैहर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया


तत्तकालीन पर्सनल बैंकिग असिस्टेंट मैनेजर के द्वारा फरियादी से एच डी एफ सी बैंक के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के नाम पर लेकर फरियादी के मोबाइल नम्बर पर अपना मोबाइल नम्बर अपडेट करा कर फरियादी के क्रेडिट कार्ड से पैसो का आहरण कर 10 लाख 23 हजार रुपयो की धोखाधड़ी की गयी। आरोपी के पास से फरियादी का एच डी एफ सी बैक का 01 नग क्रेडिट कार्ड जप्त किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव,उप निरीक्षक विक्रम आदर्श,प्रधान आर. कपिल कुशवाहा , आर. विवेक प्रताप सिंह , आर. हमीर सिहं, आर. कपिल मेवाड़ा ,प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे व सायबर सेल सीहोर की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!