Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव आज आष्टा नगर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह,उमंग,श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई गई । सभी मंदिरों में आज विशेष धार्मिक कार्यक्रम,पूजन अभिषेक,भजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए । रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया एवं उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।


आज जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया,रोशनी की गई एवं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया । मंदिरों में आज लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया । मंदिरों के साथ साथ आज भक्तों ने अपने अपने घरों पर भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई,आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया ।


भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज मंदिरों को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाये गये थे मन्दिर । जन्माष्टमी पर मंदिरों में अभिषेक,महाआरती सहित अनेकों धार्मिक कार्यक्रम,भजन संध्या सम्पन्न हुए ।

आज प्रातः नगर में यादव अहीर समाज का विशाल चल समारोह निकला जिसमे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,नगर पालिका अधयक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार,डॉ मीना विनीत सिंगी सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए । श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज भाऊबाबा मन्दिर के सामने सहित नगर में अन्य स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। रात 12 बजे सभी मंदिरों में इस्कॉन में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया ।


भगवान के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अलीपुर स्तिथ श्री कृष्ण गौशाला में गौपूजन किया एवं गौशाला के प्रमुख गोसेवकों का सम्मान किया यह विधायक गौपालसिंह इंजीनियर ने बताये गये विकास कार्य कराये जाने की भी घोषणा की । वार्ड 17 में काछीपूरा के चौराहे पर स्तिथ चबूतरे पर कुशवाह समाज के युवाओ कि मांग पर धार्मिक ओटले के निर्माण ओर विकास कार्य के लिये भी 50 हजार रुपये देने की घोषणा की । कुशवाह समाज के युवाओ ने उक्त घोषणा पर विधायक इंजीनियर का आभार व्यक्त किया ।

“आपका विधायक-आपके द्वार…
05 ग्रामो में पहुचे विधायक, चौपाल लगा कर ग्रामीणों से किया संवाद,सुनी समस्याएं
रामपुराकला ग्राम में पाटीदार धर्मशाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन”

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में जनता से संवाद करने,उनकी समस्याओं को सुनने के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 05 ग्रामो में पहुचकर जनता चौपाल लगाई ओर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना ।

आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया सिराजुद्दीन, नानकपुर,बडघाटी-बडल्या,नोमनिया,रामपुराकला ग्राम पहुचे ओर चौपाल लगा कर ग्रामीणों से संवाद किया,उनकी समस्याओं को सुना । दौरे के दौरान विधायक इंजीनियर ने ग्राम बडघाटी-बडल्या एवं नोमनिया में कंक्रीट रोड निर्माण का एवं ग्राम रामपुराकला में पाटीदार समाज की धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।

संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विधायक इंजीनियर ने ग्रामो के विकास के लिये अभी तक जो कार्य कराये उसकी जानकारी देते हुए आगामी समय मे ग्रामो को नर्मदा पार्वती लिंक योजना,जल जीवन मिशन के तहत हर घर मे नल से पेयजल पहुचाने,टीन शेड निर्माण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जिनका लाभ ग्रामीणों को,अन्नदाताओं को मिलने वाला है ।

वही जो विकास कार्य चल रहे उनसे अवगत करा कर जनता की समस्याओं को सुना और मौके से ही अधिकारियों को निर्देश दिये । कई ग्रामो में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्रामीणजनों की मांग पर विकास कार्यो की भी घोषणा की ।

आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत दौरे में खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री यशवंतसिंह ठाकुर,नारायणसिंह,कुलदीप धुराडा,सरपंच महेंद्रसिंह ठाकुर,राजेन्द्र धारवा,महेंद्रसिंह ठाकुर लाखुखेड़ी,अकेसिंह ठाकुर सहित सभी सरपंच,पंच,भाजपा के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे

“विधायक पहुचे जगदीश्वर धाम,किया अभिषेक”

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर प्रातः जगदीश्वर धाम मन्दिर पहुचे एवं आयोजित अभिषेक पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए,भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । मंदिर प्रमुख मनीष पाठक एवं डॉ दीपेश पाठक का स्वागत कर बधाई दी ।

प्रातः श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज यादव अहीर समाज का विशाल चल समारोह निकला जिसमे विधायक इंजीनियर ने शामिल हो कर समाज बंधुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । भाजपा नगर मंडल ने आज विधायक इंजीनियर के नेतृत्व में मानस भवन के सामने मंच बना कर चल समारोह का एवं समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर विशाल चौरसिया,महेन्द्र ठाकुर,
मोहित सोनी,सौरभ जैन,सुमित मेहता,बलवीर ठाकुर,हेमन्तगीर जी महाराज,कृष्णा शर्मा,बंटी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

“श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गौशालाओं में गौ-पूजन एवं गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण”

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रक्षाबंधन पर्व (28 अगस्त 2026), बलराम जयंती (02 सितम्बर 2026) एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी (04 सितम्बर 2026) के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद पंचायत आष्टा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल गौशाला परिसर की साफ-सफाई, गौ-पूजन, गौ-संरक्षण एवं गौवंश की सेवा से संबंधित गतिविधियों के साथ पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
ग्राम पंचायत मेहतवाड़ा स्थित मधुसूदन गौशाला में सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, ग्राम पंचायत सचिव केशर सिंह ठाकुर,पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत गौ-पूजन किया गया। इसके साथ ही गौशाला में संरक्षित गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

वर्तमान में मधुसूदन गौशाला में कुल 120 गौवंश के संरक्षण एवं देखभाल का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने अत्यंत उत्साह के साथ गौवंश संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की तथा आम नागरिकों को गौ-संरक्षण, गौ-सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खजुरिया जावर, डोडी, धुराड़ा कला, गोपालपुर एवं झरखेड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में

संचालित गौशालाओं में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गौ-पूजन, गौ-संरक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गौ-संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने, गौशालाओं की स्वच्छता बनाए रखने तथा गौवंश के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।

“हिन्दू संगठनों द्वारा घोषित सिद्दिकगंज थाने का घेराव कार्यक्रम एसडीओपी से चर्चा एवं मिले आश्वासन के बाद स्थगित”

सिद्दिकगंज पुलिस द्वारा खाचरौद चौकी पर गौ सेवकों के साथ अभद्रता और गाली गलौच करने के मामले को लेकर गौभक्तों और हिन्दू संगठनों ने सिद्धिकगंज थाने के घेराव की जो घोषणा की थी । उसके बाद कल हिन्दू संगठन के नेताओं से आष्टा एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता ने आज खाचरौद चौकी पर मुलाक़ात की और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

सकारात्मक चर्चा के बाद हिन्दू संगठनों ने थाना घेराव का कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की । इस अवसर पर हिन्दू संगठनों ने एक ज्ञापन भी एसडीओपी को सौपा ओर गोसेवकों के साथ अभद्रता करने एवं गालियां बकने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की गई ।

“जावर नगर विकास के लिए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने नगर परिषद को दिए 87 लाख रुपए,पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक इंजीनियर का स्वागत,सम्मान कर जताया आभार”

नगर के विकास को गति देने के लिए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा नगर परिषद जावर को 87 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस विकास राशि के लिए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का स्वागत,सम्मान कर आभार व्यक्त किया ।

पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से लगभग 55 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिससे नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि शेष राशि से नगर के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

इसमें श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर, सेंधव छात्रावास तथा मालवी समाज के छात्रावास में टीन शेड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से धार्मिक स्थलों के साथ-साथ छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के सहयोग से जावर नगर में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। नगर के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई राशि के लिए उन्होंने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जावर के विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!