Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आज रात्रि में करीब 9 बजे सवारियों पर चलाने वाला सवारी ऑटो जो नये बस स्टैंड पर खड़ा था,जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया । जब ऑटो मालिक आया तो ऑटो रिक्सा गायब था ।

हो हल्ला मचा तभी नगर के पत्रकार दिनेश शर्मा ने इस चोरी की सूचना आष्टा टीआई गिरीश दुबे को दी,दुबे ने तत्काल चारो ओर नाकेबंदी कराई ओर अपनी टीम को रवाना किया । चोरी के मात्र एक घंटे में उक्त नया ऑटो आरोपी सहित पुलिस ने बेदखेड़ी में दबोच लिया । पुलिस आरोपी एवं ऑटो को लेकर थाने पहुच गई है एवं कार्यवाही की जा रही है ।

सूचना के बाद मात्र एक घंटे में आरोपी सहित ऑटो रिक्सा बरामद कर आज आष्टा थाना पुलिस ने जावर थाना पुलिस द्वारा कल 6 घंटे में चोरी गई भैंसों को दो आरोपी सहित पकड़ने का रिकार्ड भी तोड़ दिया है ।
इस मामले में टीआई गिरीश दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर कर लिखा है…
“आपकी समय पर मिली सूचनाएं पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सहायक हो सकती है इसका उदाहरण आप सभी के सामने है। आप सभी इसी जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना फ़र्ज निभाए पुलिस सदैव अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहेगी। मै पुनः हमारे पत्रकार साथी दिनेश शर्मा जी को धन्यवाद प्रेषित करता हूँ।
आपका गिरीश दुबे
नगर निरीक्षक आष्टा”

“सुभाष मैदान पर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
कन्नौद और बड़ोदिया के बीच खेला गया पहला मुकाबला”

स्थानीय सुभाष मैदान पर उज्जीवन स्मॉल फायनेंस बैंक के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट उज्जीवन कप का शानदार आगाज हुआ। खेल प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मैच कन्नौद और बड़ोदिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान दर्शकों के उत्साह और तालियों से गूंजता रहा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी सिखाते हैं।

आष्टा की धरती पर इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने और अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलता है। उन्होंने बैंक प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और जीत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टूर्नामेंट अध्यक्ष विशाल डोडी, अतीक बारी, द्वारकादादा सोनी, पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, सुशील कुशवाह, उमेर लाला, महेश प्रजापति, डॉ. हसीब खान, परमानंद प्रजापति, मोनू धनगर आदि मौजूद थे। संचालन कुशलपाल लाला द्वारा किया गया।

“सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कर्मियों का एसपी कार्यालय में हुआ विदाई कार्यक्रम
जितेंद्र सोनी,कमलेश राय,जस्सूलाल सोलंकी हुए आज सेवानिवृत्त”
जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये ।
उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे,रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत,उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा । आज जो पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त हुए उनमें आष्टा में पदस्थ जितेन्द्र सोनी सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्ति हुए हैं ।

इनका सेवाकाल 39 वर्ष 03 माह 08 दिवस रहा हैं। वर्तमान में ये आष्टा यातायात पुलिस में तैनात थे
कमलेश राय, प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं । इनका सेवाकाल 34 वर्ष 04 माह 11 दिवस रहा हैं। ये भी आष्टा यातायात पुलिस में पदस्थ थे ।


जस्सूलाल सोलंकी,प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं । इनका सेवाकाल 28 वर्ष 07 माह 25 दिवस रहा हैं। वर्तमान में ये जावर थाने में पदस्थ थे ।

“परमार प्रिंटर्स के संचालक सुनील परमार के दुखद निधन पर विधायक इंजीनियर ने अंतिम यात्रा में शामिल हो कर अर्पित की श्रद्धांजलि”

कल शाम को एक सड़क दुर्घटना में आष्टा नगर के मिलनसार,स्नेही युवक, परमार प्रिंटर्स के संचालक सुनील परमार के दुखद निधन के बाद आज उनके गृह ग्राम हक़ीमाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सुनील परमार की अंतिम यात्रा में शामिल होने ग्राम हकीमाबाद पहुचे ओर सजल नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनेह अंतिम विदाई दी । परमार प्रिंटर्स के संचालक सुनील परमार के निधन से सर्वत्र शोक की लहर छाई रही ।

आज उनके अंतिम संस्कार में आष्टा सहित पूरे अंचल से सैकड़ो नागरिक,युवा साथी पहुचे ओर सबके चहेते सुनील परमार को सभी ने बड़े ही गमगीन माहौल में अंतिम बिदाई दी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में विधायक श्री इंजीनियर ने शोकाकुल परिवारजनों को सांत्वना दी एवं भगवान से प्रार्थना की,की दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल एवं दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!