आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्र 15 के परेशान,पीड़ित नागरिक युवा संगठन के अध्यक्ष आनन्द गोस्वामी के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुचे ओर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर बताया कि वार्ड में रहने वाले नागरिको के मकानों के ऊपर से बिजली की निकली हाईटेंशन लाइन से हमेशा घटना दुर्घटना का भय बना रहता है,रिहायशी क्षेत्र से उक्त हाईटेंशन लाइन को अन्यत्र शिफ्ट किया जाये ।

इस हाईटेंशन लाइन से पूर्व में कई घटनाएं दुर्घटना घट चुकी है । विधायक इंजीनियर ने वार्ड के सभी नागरिको की पीड़ा सुनी,जानी ओर तत्काल बिधुत वितरण कम्पनी के डीई को निर्देशित किया कि इस मामले को गम्भीरता से ले और समस्या का निदान करे । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने वार्ड 15 के आये सभी नागरिको को इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया ।

इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में पेंशन एवं राशन का लाभ दिलवाए जाने,ग्राम डाबरी से बड़लिया बरामद रोड तक मोरम आदि डलवाने,ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम गुराडिया खुर्द में माता मंदिर निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने,गोपालपुर से डुका तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति करवाने,ग्राम पंचायत गाजना में मालवीय समाज धर्मशाला में टीन सेट निर्माण,ग्राम बिशुखेड़ी के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जल भराव की समस्या के समाधान कराने,आवास योजना का लाभ दिलाने,संबल योजना का लाभ दिलाने,ग्राम पंचायत टीटोरिया के श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कराने,

ग्राम पंचायत भटोनी में टीन शेड स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत कर्मनखेड़ी में नवदुर्गा उत्सव समिति मालवीय समाज में निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने,वार्ड नंबर 15 इंदिरा कॉलोनी में रिहायशी इलाकों में मकान के ऊपर से खतरनाक विद्युत हाई टेंशन लाइन को हटवाने,सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

“श्री सिध्दि विनायक गणेश मंडल के पांडाल निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन”

आज “श्री सिध्दि विनायक” गणेश मंडल सुभाष नगर द्वारा मनाये जाने वाले 10 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर बनाये जाने वाले गणेश स्थापना के पांडाल का सुभाष नगर के निवासी एवं आष्टा के विधायक श्री गोपालसिंह जी इंजीनियर के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामय उपस्तिथि में श्री गणेश उत्सव पर्व मनाने हेतु भव्य पांडाल निर्माण कार्य का पंडित जी ने विधि विधान से भूमिपूजन करवाया।

कार्यक्रम में पहुचे सभी अतिथियो का श्री सिध्दि विनायक गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष छोटू जायसवाल,विकास घनघोर जायसवाल,उपाध्यक्ष सहित ग्रुप के सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,राधेश्याम दलपति,सुशील संचेती,महेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र कुशवाह,रूपेश राठौर,भुरू मुकाती,विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,वीरेन्द्र राठौर,बलवीर ठाकुर,कृष्णा शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

“नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने माला पहनाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना”
नगर से जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की पवित्र तीर्थयात्रा के लिए बुधवार को 52 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान कन्नौद रोड मुकाती बावड़ी के समीप आयोजित एक संक्षिप्त व आत्मीय कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा धार्मिक यात्राएं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति लाती हैं। जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम जैसे पवित्र धामों की यात्रा पर जाना अत्यंत सौभाग्य का विषय है।

आप सभी तीर्थयात्री भगवान जगन्नाथ और प्रभु श्री रामेश्वरम के दर्शन कर नगर की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर आपकी यात्रा मंगलमय, सुगम और सुखद बनाए। इस अवसर पर हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, तेजपाल कल्लू मुकाती, श्याम मुकाती, महेन्द्र शर्मा, अनारसिंह पटेल, राजकुमार मुकाती, तरूण मुकाती, पंकज कुशवाह, कुशलपाल लाला, हर्षित मुकाती आदि मौजूद थे।

लिखते लिखते…..
रात्रि में पार्वती थाना क्षेत्र के अलीपुर में इंदौर नाके के पास शासकीय दुग्ध शीत केंद्र के सामने बसी अवैध झुग्गियों में रहने वालों में से किसी अज्ञात द्वारा सामने मार्ग से गुजर रहे वाहनो पर फेंके गये पत्थर से एक कार के कांच फुट गये,कार में बैठे लोगों को चोट नही आई ।

घटना के बाद पीड़ित मनोज कुमार वर्मा निवासी भंवरा ने पार्वती थाना पहुच कर कार पर पथराव करने वाले अज्ञात के खिलाफ लिखित में शिकायत की । बताया गया कि अवैध बनी इन झुग्गियों में रहने वाले लोग रोजाना रात्रि में सड़क किनारे नशे में लड़ाई झगड़ा करते है,विवाद होता रहता है । क्या पार्वती थाना पुलिस कोई कार्यवाही करेगी.?
























