आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिटोरिया के किसानों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को एक मांग पत्र सौपा,जिसमे उन्होंने मांग की,की ग्राम टिटोरिया के किसानों की वर्ष 2024-2025 में अतिवृष्टि से सोयाबीन की लगभग पूरी फसल नष्ट हो गई थी । लेकिन ग्राम के किसी भी किसान को पीएम फसल बीमा योजना की कोई राशि नही आई । जबकि बैंक से हमारी प्रीमियम राशि भी काटी गई है । हमारी खराब हुई फसल की बीमा राशि क्यो नही आई कहा गड़बड़ हुई इसकी जांच हो एवं फसल बीमा की राशि दिलाई जाये । विधायक ने इस मामले को गम्भीरता से लिया और बीमा कम्पनी के जिम्मेदारों से जानकारी लेने का भरोसा आये किसानों को दिया ।

इसके साथ ही
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में श्रीराम धर्मशाला मूण्डला मोहब्बा में टीन शेड निर्माण,पति की मृत्यु उपरांत संबल कार्ड योजना से दी जाने वाली राशि प्रदाय कराने,असत्य तथ्यों के आधार पर दर्ज प्रकरण के संबंध में,
हमीदखेड़ी में श्रीराम देव बाबा मंदिर चबूतरा पर छत निर्माण कराने,ग्राम सुशील नगर में दुर्गा स्व सहायता समुह को खाद्यान्न प्रदान कराने,सतबड़ा के
शांतिधाम में टीन शेड निर्माण कराने,सम्मान निधि दिलाने,डुका के किसानो को फसल बीमा राशि प्रदाय कराने,दीव्यांग मेडीकल प्रमाण पत्र प्रदाय कराने,श्रीमती सुनीता बाई को नगर पालिका आष्टा में पति के स्थान पर नियुक्ति कराने,ग्राम गोपालपुर में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम अमीपुर में टेंकर प्रदाय कराने,कानराखेड़ी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु राशि
स्वास्थ्य लाभ हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,गुवाड़िया वाज्याप्त की भजन मंडली हेतु वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,
मार्शल कराटे हेतु किट मेट प्रदान कराने,
नगर पालिका से सहायता प्रदाय कराने,

वर्ष 2024 एवं 2025 में नष्ट हुई सोयाबीन फसल का फसल बीमा प्रदाय कराने,ग्राम नोगांव में पेरवाल समाज धर्मशाला निर्माण हेतु राशि प्रदाय कराने एवं बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने हेतु स्थान आवंटित कराने,म.प्र. की सबसे युवा पर्वतारोही प्रीति परमार को माउंट कोजिउस्को अभियान हेतु सहायता राशि प्रदाय कराने,शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने,ग्राम सेवदा में उच्च अध्ययन हेतु महाविद्यालय स्वीकृत कराने,ग्राम उदयपुर जागीर में सांदीपनि विद्यालय की बस सुविधा प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।
शहीद भगतसिंह महाविद्यालय में मना गुरु पूर्णिमा पर्व, विधायक इंजीनियर ने गुरुजनों-विद्यार्थियों का किया सम्मान,आज का दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है- विधायक इंजीनियर
छात्र हित में महाविद्यालय को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन”
शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में आज गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, विशेष अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया एवं भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,महेंद्रसिंह ठाकुर,राजेश मेवाडा ने माँ सरस्वती जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम में प्रबुद्ध वक्ता डॉ. दीपेश पाठक एवं हरिनारायण सिंह मेवाड़ा ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु के महत्व तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने,अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हैं। विधायक ने महाविद्यालय के विकास एवं छात्र हित से जुड़े प्रत्येक कार्य में हरसंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही शीघ्र रंगमच निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन सहायक प्राध्यापक भास्कर परमार ने किया।

“सांदीपनि विद्यालय में तीन हजार विद्यार्थियों ने गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया,भारत की गौरवशाली परंपरा सिखाती है गुरूओं का आदर-सम्मान – प्राचार्य”
नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नवागत शिक्षकों का स्वागत कर सभी शिक्षकों को पुरूस्कार भी प्रदान किए गए। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि महर्षी वेदव्यास के जन्म दिवस के रूप में गुरूओं के प्रति सम्मान प्रकट करने और आध्यात्मिक साधना के लिए गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा गुरूओं का सम्मान करना सिखाती है। प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष शासन निर्देशानुसार गुरूपूर्णिमा पखवाड़े के अतर्गत विद्यालय में निबंध लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और जिला स्तरीय सांदीपनि उत्सव का आयोजन कर पूरे सीहोर जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं प्राचार्यो का सम्मान भी किया गया।

गुरू पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यालय में वृक्षारोपण, पालक शिक्षक बैठक एवं पर्यावरण संरक्षण रैली और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई। सांदीपनि विद्यालय में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने गुरू पूर्णिमा पर्व उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर नवीन मौर्य, मनोज कर्मोदिया, निर्मलदास बैरागी और नीता जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गुरू वह दीपक है जो हमारे जीवन से अंधकार दूर करते है और सही व गलत रास्ते का अंतर समझाते है। गुरू का ज्ञान और अनुभव हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होता है। गुरू न केवल किताबी ज्ञान देते है, बल्कि अच्छे संस्कार भी देते है। एक अच्छा गुरू सदेव अपने शिष्य को आगे बढ़ता देखना चाहता है और छुपे हुए डर और कमियों को बाहर करते है। गुरू आत्म विश्वास में वृद्धि करते है। विद्यार्थियों को अपने गुरूओं की बात न केवल माननी चाहिए बल्कि अपने जीवन में उतार कर जीवन सफल बनाना चाहिए। गुरूओं का सम्मान करने वाले शिष्यों का चारित्रिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास होता है और कभी भी शिष्यों को नीचा नही देखना पड़ता है। सांदीपनि विद्यालय में आष्टा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक का भी आयोजन किया गया था। प्राचार्यो ने भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू के महत्व का बखान किया। बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निलेश सक्सेना, बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत, सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सितवत खान सहित अन्य प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा एवं निर्मलदास बैरागी द्वारा किया।

इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय आष्टा के शिक्षक असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, जितेन्द्र मेवाड़े, भूपेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, गौतम चैरसिया, पवन कुमार राया, निहायत मंसूरी, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, मनोज कर्मोदिया, नेहा अंसारी, मो. इमरान, राम सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, रवि प्रकाश मालवीय, सुनील देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, श्वेता पांडेय, विजय अडगले, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, कुमेर सिंह ठाकुर, संध्या पटेल, सुरेश पाटीदार, अब्दुल हमीद अंसारी, फरजाना अंसारी, रईसा शाह, पवित्रा सारसिया, गजराज सिंह ठाकुर, लखनलाल परमार, मदन परमार, रमेश मेवाड़ा, संजय जैन, नौशीन जहां, दीप्ति तोमर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा, प्रिया गोहे, आत्माराम सितोलिया, सीमा सोलंकी, संगीता सोनी, विनोद नागदा, राजकुमार, सतीश चक्रवर्ती, सत्यवंत सिंह परमार, अरविंद सिंह ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, नितेश राठौर, अंकित मेवाड़ा, संगीता राजपूत, संदीप राठौर, अखलेख राकां, संजेश परमार, हरिनारायण सिंह, जीवन सिंह, देशराज सरसैया, कोमल अहिरवार, ममता मालवीय, साधना परमार, जितेन्द्र वर्मा, गोपाल कोली, रितिका तिवारी, ललित कुमार, दीक्षा सूर्यवंशी, पूजा विश्वकर्मा, फूलकुंवर, पंकज कुमार, ज्योति विश्वकर्मा, स्वाति राठौर, रीना मेवाड़ा, संतोष आदि को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

“गुरु पूर्णिमा पर समाधि सम्राट मुनि भूतबली सागर महाराज को दी श्रद्धांजलि……
गुरु अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं-मुनि संघ”
59 वर्ष बाद बने हंस योग के दुर्लभ संयोग में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, किला मंदिर में समाधि सम्राट वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री भूतबली सागर महाराज की समाधि पर मुंबई, इंदौर, देवास, हाटपिपल्या, पीड़ावा सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि सागर महाराज, ऐलक मंथन सागर महाराज तथा आचार्य श्री सुबल सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि अभेद सागर महाराज एवं मुनि अगर्भ सागर महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का लाभ भी प्राप्त किया। प्रातः भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न होने के बाद आचार्य विद्यासागर सभागृह में आदिनाथ भगवान, आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के चित्र का अनावरण किया गया।संगीतमय गुरु पूजन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुनि संघ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भारतीय संस्कृति में परमात्मा के बाद गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला कुशल मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत तथा अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाला होता है। गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रतिवर्ष आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मुंबई से पधारे जितेंद्र, आलोक एवं रेखा जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मुनिराजों को शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी ने सुनाया गणधर इंद्रभूति का प्रसंग ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी ने अपने उद्बोधन में भगवान महावीर स्वामी के समोशरण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि तीर्थंकर भगवान की दिव्य वाणी को ग्रहण करने के लिए गणधर की आवश्यकता होती है। भगवान महावीर के समोशरण में प्रारंभिक समय में गणधर इंद्रभूति के अभाव में दिव्यदेशना का अर्थ कोई समझ नहीं पा रहा था। बाद में इंद्रभूति गौतम के समवसरण में आने पर भगवान की वाणी जन-जन तक पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि गुरु की वाणी जीवन का सच्चा मार्ग दिखाती है और उसका श्रवण प्रत्येक व्यक्ति के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से 55 वर्ष की आयु तक गुरुदेव भूतबली सागर महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

चातुर्मास धर्म प्रभावना संघ के मुख्य संयोजक मनोज गोपी सेठी एवं अमन जैन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस संगीतमय गुरु पूजन संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस गुरुवार, 30 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे वीर शासन जयंती के अवसर पर विशेष धर्मसभा आयोजित होगी। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री के श्रीमुख से भगवान महावीर स्वामी की प्रथम दिव्यदेशना के प्रसंग पर आधारित प्रवचन होंगे।
दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं मुनि सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।























