Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा नगर पालिका बारिश के पानी की निकासी के लिये पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पार्वती नदी तक बनाया जा रहा नाले का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण उक्त नाला इस क्षेत्र की सैकड़ो दुकानदारों के लिये परेशानी का कारण बना हुआ है,करीब 2 माह से व्यापारियों का व्यापार व्यवसाय चौपट हो गया है ।

नपा ओर ठेकेदार किसी की पीड़ा नही सुन रहे है और ना ही देख रहे है । ज्ञात हो की लगभग दो माह से से अधिक समय से उक्त नाले का निर्माण किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार पदाधिकारी एवं अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है । नाला निर्माण की धीमी गति के कारण पुराने इंदौर भोपाल मार्ग पर आवागमन में काफी परेशानी आ रही है और रोजाना दुर्घटना हो रही है ।

पूर्व पार्षद इदरीश मंसूरी ने इस मामले में नपा पर असंवेदनशील बने होने का गम्भीर आरोप लगाया है । उनका आरोप है कि शायद नगर पालिका प्रसासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है । मंसूरी ने बताया कि इस क्षेत्र में बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है । यहां नाला निर्माण का कार्य जब शुरू हुआ तो नागरिकों ने

और व्यापारियों ने खुशी जाहिर की और इसका स्वागत किया कि शहर में भरने वाले बारिश के पानी से नागरिको, व्यापारियों को राहत मिलेगी । लेकिन राहत तो दूर यह नाला व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है । इस समस्या को लेकर पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी एवं व्यापारियों, पार्षदों ने नपा के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया

दिनांक 13.7.2026 को एक पत्र के माध्यम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद प्रजापति को अवगत कराया की नाला निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है जिस के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है ।

पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी ने बताया कि ठेकेदार कि लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह निर्माण धीमी गति से चल रहा है । क्षमता अनुसार मजदूरों का उपयोग नहीं किया जा रहा है और कम मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है जिसके कारण कार्य समय पर पूर्ण नही हुआ है । पूर्व पार्षद इदरीश मंसूरी ने एक ओर अति गम्भीर आरोप लगाया कि नाला निर्माण की खुदाई में 200 से 250 डम्फर जो मिट्टी निकाली गई वह मिट्टी कहां गई..?

क्या उसे बेच दिया गया । अगर उस मिट्टी को बेचा गया है तो वो किसे बेची,कितने में बेची,उसकी राशि कहा जमा हुई है क्या खुदाई की मिट्टी नियमानुसार बेची गई है ,इसका नपा खुलासा करे अगर वो जानकारी सार्वजनिक नही करती है तो

कलेक्टर,एसडीएम को इसकी जांच कराना चाहिये । अगर इसकी जांच नहीं की जाती है तो इसकी शिकायत जिला खनिज अधिकारी को की जाएगी । पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी ने मांग की की नपा इस निर्माण कार्य को गंभीरता से ले और इसका निर्माण तेजी के साथ किया जाय जिससे व्यापारियों और नागरिकों की परेशानी दूर हो सके ।

“आष्टा को स्वास्थ के क्षेत्र में मिली एक ओर बड़ी सौगात..
भंवरा के उप-स्वास्थ केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में हुआ उन्नयन,40 ग्रामो को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने विधायक को पत्र भेज कर दी जानकारी”

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर लगातार क्षेत्र के विकास के लिये प्रयासरत है,उनके प्रयासों के अच्छे परिणाम विकास के रूप में परिवर्तित भी हो रहे है । दो दिन पूर्व कोठरी कला से गवाखेड़ा मुल्लानी मार्ग निर्माण के लिये मप्र सरकार ने 3 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति की है ।

अब आज एक ओर सौगात मप्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आष्टा विधानसभा क्षेत्र को दी है । इसकी जानकारी स्वयं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को पत्र भेज कर दी ।

मुख्यमंत्री द्वारा आष्टा विधायक को भेजे पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरा में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है । मुख्यमंत्री ने इसके लिये विधायक को एवं क्षेत्र के नागरिको को बधाई दी है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की ग्राम भंवरा में जो उप स्वास्थ्य केंद्र है जहाँ आस पास के करीब 40 से अधिक ग्रामों की करीब 50 हजार से अधिक नागरिको को इसका लाभ मिलेगा । ग्राम भंवरा में उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र के रूप उन्नयन किए जाने से अब यहा एक एमबीबीएस चिकित्सक की पदस्थापना होगी, लेब शुरू होगी, जांचे होंगी , प्रसव करवाने की सुविधा एवं प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती रख कर उपचार की सुविधा यही मिलेगी।

आस पास के ग्रामो के ग्रामीणजन बीमार होने पर इलाज हेतु आष्टा पहुचते है,अब इन सभी ग्रामो के ग्रामीणजनों को भंवरा में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद हो जाने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में ओर अधिक अच्छी स्वास्थ सुविधा मिल सकेगी । विधायक इंजीनियर ने भंवरा के उप स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है ।

“भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी घर आनंद धाम पधारे,भागवत कथा प्रारम्भ”

भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर आनंद धाम बुधवारा स्तिथ निवास पर पधारने के उपलक्ष्य में आज से 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन प्रारम्भ हुआ है
भागवत के पंचम दिवस में भागवत कथा में आज पांचवे दिन पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने बाल लीलाओं का वर्णन कर विस्तार से बताया । आज कथा में गोपियों के साथ वर्णन,पुतना वध,माखन चोरी की कथा,गोवर्धन कथा एवं पूजन के साथ विस्तार से सभी भक्तों को कथा श्रवण कराई ।


आनन्द धाम बुधवारा पर दिनांक 17 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है । भागवत कथा में आज महामंडलेश्वर दीपक दास जी महाराज अन्नपूर्णा मंदिर आष्टा महामंडलेश्वर राजेश्वरानंद जी सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह पूर्व पार्षद ,मनोज काका गोविंद सोनी श्री राम मंदिर समिति अध्यक्ष,

शीतला माता समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी,मनोज पाठक,राजू गुप्ता पत्रकार संजय वर्मा पत्रकार,भवानी शंकर शर्मा,भुरु नारायण मुकाती हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष, पहलवान देवकरण मालवीय, वार्ड नंबर 18 की पार्षद श्रीमती लता कल्लू मुकाती,दीपक सोनी मारुति, प्रेम नरायण शर्मा, हरियाणा शर्मा, मिट्ठू पुरा सरकार, दुर्गेश पाठक, मधुबाला पाठक, जगदीश ओमप्रकाश सोनी,

भागवत आचार्य जितेंद्र वैष्णव,मोना ठाकुर, ओम प्रकाश मिश्रा भोपाल,क्षमा शर्मा, जगदीश पाटीदार,बृजमोहन सोनी,शिव श्रीवादी, दीपेश गौतम, शीला शर्मा, राधा शर्मा,आनंद लछमी शर्मा, रमा प्रतिभा शर्मा गजेन्द्र शर्मा, चंद्रेश माधवी शर्मा, मधुराज आदि भक्तगण उपस्थिति रहे एवं भागवत का श्रवण किया गया
पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने सभी नगर वासीयो से कथा में पधार कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है ।

“विद्यार्थियों का किया सम्मान”

“मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा संस्था के कक्षा पांचवी आठवीं 10वीं 12वीं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संस्था के छात्र-छात्राओं का संस्था के मार्गदर्शक भीम सिंह ठाकुर , शंकर लाल परमार, शाला संचालक अभिषेक परमार, प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उप प्राचार्य विकास चौरसिया एवं समस्त स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए की कामना। कक्षा 5वीं की छात्रा भूमिका सेन ने 90%, योगिता ने 89.7%, छात्र विवान चौरसिया में 89% प्राप्त किये
कक्षा आठवीं की छात्रा जिया जायसवाल ने 89.5%, प्रियदर्शिनी ने 88.6%, प्रतीक उज्जैनिया ने 87.6% प्राप्त किये
कक्षा दसवीं आदित्य वर्मा (फर्स्ट) 92.6%, मेघा परमार (सेकंड) 90% और मो. शारिक खान (थर्ड) 89.8% स्थान। वही कक्षा 12वीं में फर्स्ट यश सेन 91.8%, गौरव मितवाल (सेकंड) 88.4% और मो. अनीस शाह (थर्ड) 86.2% प्राप्त किये । संस्था का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में हमेशा की तरह सत प्रतिशत रहा।

जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके लिए संस्था मार्गदर्शक एस एल परमार ने छात्र-छात्राओं को अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है आप सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े एवं आगे आपको क्या बनना है इसकी तैयारी करके अपनी पढ़ाई को जारी रखकर सफलता प्राप्त करें। बधाई कर्ता में शाला शिक्षक स्टाफ निर्मला सरसिया , करिश्मा चोपड़ा , अंजलि चौरसिया , नीता सक्सेना , ईशा जैन , इतिका चौहान , तेजू मेवाड़ा , अपेक्षा पोरवाल , पायल ठाकुर , कनक सेन , अंजलि गोस्वामी , हंसा ठाकुर , पूजा परमार , रीना सरसिया , सोनम गुप्ता , बी एल मालवीय ,राजेश बड़ोदिया , रजत धारवा , संदीप ठाकुर , रितेश जेलवाल। आदि शिक्षक शिक्षिकाएं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

“सुने घर मे से मेथी ओर धनिया चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पार्वती थाने ने प्रेस को भेजी आधी अधूरी जानकारी”

पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत तथा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पार्वती हरि सिंह परमार द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पार्वती क्षेत्र के एक सूने मकान से अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन की सहायता से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मेथी एवं धनिया तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में एएसआई हिरेश सोनी,प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन ,प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार ,आरक्षक नितिन वर्मा ,आरक्षक गौरीशंकर की सराहनीय भूमिका रही । पार्वती थाने से भेजी प्रेस विज्ञप्ति में फरियादी नदारत है,मेथी,धनिया कितने बोरे चोरी हुए का कोई उल्लेख नही,घटना स्थल गायब है,कुल कितने का मशरूका जप्त किया स्पष्ट नही है । आखिर ऐसा क्यो.?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!