Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । दिनांक 16/7/26 को ग्राम कोठरी चौकी अमलाह थाना आष्टा से फरियादी मुकेश वर्मा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मै ग्राम कोठरी मे गावाखेड़ा जोड़ वीआईटी के सामने राज नाम का रेस्टोरेंट संचालित करता हूँ ।

मेरा लड़का भी रेस्टोरेंट के कार्य मे मेरा सहयोग करता है। रेस्टोरेंट मे अधिकतर अमलाह का श्याम पटेल अपने साथियों के साथ आकर मुफ्त मे खाकर चले जाते है और पैसे मांगने पर गाली गुप्तार करते है ।

कल शाम को भी श्याम पटेल अपने 5 साथियों के साथ मेरे रेस्टोरेंट पर आया और मुझसे बोला कि मुझे 25 हजार रुपये दें नहीं तो तू यहाँ दूकान नहीं चला पायेगा

तो मैंने श्याम पटेल को रूपए देने से मना कर दिया तभी उसने और उसके साथियों ने मुझसे और मेरे लड़के विनय से गाली, गुप्तार कर मारपीट शुरू कर दी और हात मे रखे डंडो से,कांच के एसी बाले 02 और 02 बिना एसी बाले काउंटर फोड़ दिए और अपनी सफ़ेद थार गाडी से मुझे धमकाते हुए वहां से चले गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी श्याम पटेल, संदीप वर्मा व अन्य 04 साथियों के विरुद्ध मारपीट, गाली देना, तोड़ फोड़ करना एवं अड़ीबाजी, बलवे की धाराओं मे अपराध पंजीवद्ध कर तत्काल

थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने घटना से पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, को सूचित किया जो आरोपियों को तत्काल तलाश कर गिरफ्तार करने के थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया।


थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी गुंडे श्याम पटेल की तलाश उसके घर अमलाह खेत और सभी संभावित स्थानों पर की गयी और तकनीकी रूप से तलाश करने पर मुख्य आरोपी श्याम पटेल व उसके 01 साथी संदीप वर्मा को थार गाडी सहित ग्राम महोड़िया थाना मंडी से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है ।

आरोपी को गिरफ्तार करते समय तलाशी मे धारदार चाकू मिलने पर उसको भी जप्त कर प्रकरण मे धारा बढ़ाई गयी है।
आरोपी श्याम पटेल ग्राम अमलाह का सूचीवद्ध गुंडा है जिसके विरुद्ध थाना आष्टा, मंडी, कोतवाली मे मारपीट, हत्या का प्रयास जैसे कुल 16गंभीर धाराओं के अपराध पंजीवद्ध है।

आरोपी का जिलाबदर प्रकरण भी जिला कलेक्टरेट न्यायालय मे विचाराधीन है।घटना के मुख्य आरोपी श्याम पटेल को घटना के कुछ समय पश्चात ही आष्टा पुलिस को उसके एक साथी सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
(1) श्याम पटेल पिता कैलास पटेल जाति खाती उम्र 30 निवासी ग्राम अमलाह
(2) संदीप वर्मा पिता तेजसिंग वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोठरी थाना आष्टा है ।

जो आरोपी फरार है उनके नाम
(1) शाहरुख़ ग्राम गोकुलपुरा थाना मंडी
(2) कल्ली उर्फ़ रेहान ग्राम गोकुलपुरा थाना मंडी
(3) मानव उर्फ़ कृष्णा परमार ग्राम खारपा थाना मंडी
(4) हरिओम रघुवंशी ग्राम लालाखेड़ी थाना मंडी है । पुलिस ने
आरोपी श्याम पटेल से घटना मे उपयोग थार गाडी व धारदार चाकू बरामद किया गया है।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी गिरीश दुबे, प्र आर महेन्द्र मेवाड़ा, आर शुभम मेवाड़ा, आर संजय शर्मा, आर अरुण परमार, आर हरिओम सैनिक गजराज थाना आष्टा, आर कृष्ण कान्त यादव, आर हमीर सिंह थाना कोतवाली का आरोपियों को गिरफ्तार करने मे विशेष योगदान रहा।


पुलिस ने दादा श्याम पटेल का पहले उसके गृहग्राम अमलाह में रात्रि में कोठरी मुख्य मार्ग पर स्वागत,सत्कार के साथ सड़क पर जुलूस निकाला । उक्त कार्यवाही की सर्वत्र पुलिस की तारीफ हुई है वही कार्यवाही देख क्षेत्र के गुंडे मवालियों,अडिबाजो, दादाओं में ख़ौफ़ छाया हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!