Spread the love


आष्टा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बेताल सिंह राठौर की अनुशंसा पर नेत्र चिकित्सक डॉ अतुल उपाध्याय को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। स्नेहीजनों ने डॉ उपाध्याय की उक्त नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव छत्रपाल सिंह ने नगर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ अतुल उपाध्याय को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति डॉ अतुल उपाध्याय की समाज के प्रति सेवा भावना,देश भक्ति, राष्ट्र के प्रति वफादारी व सच्ची निष्ठा को देखते हुए कार्यकारिणी के संरक्षक मार्कडेंय काटजू सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट तथा संगठन के कानूनी सलाहकार एवं उप संरक्षक प्रकाश सिंह सेवानिवृत्त एडीजी यूपी पुलिस एवं पूर्व आईजी मानवाधिकार आयोग यूपी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के संरक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ बेताल सिंह राठौर ने डॉ अतुल उपाध्याय को नियुक्ति पत्र देते हुए अपेक्षा की कि आप समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण,भय, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखेंगे। शासन – प्रशासन को घटनाओं से अवगत कराते हुए उनके सहयोग से पीड़ित व्यक्तियों की जनहित व न्याय हित में सहायता करेंगे। जनसमस्या निराकरण की प्रगति की जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

डॉ अतुल उपाध्याय की उक्त नियुक्ति पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान,नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा,उपाध्यक्ष सिद्धिका भुरू भाई,डॉ हीरा दलोद्रिया, डॉ प्रणय सिंह,डॉ जीडी सोनी, डॉ अर्चना सोनी, विजया प्रसन्न बनवट, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार,सुधीर पाठक,नरेन्द्र गंगवाल,सुशील संचेती, अबरार अली,बाबू पांचाल, कमल पांचाल, दिनेश शर्मा, मनीष पालीवाल, राजेश शर्मा , रवि शर्मा आदि ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ बेताल सिंह राठौर आदि का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!