Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । लोकदेवता बाबा रामदेव जी की दशमी पर आष्टा नगर के 100 साल से भी अधिक प्राचीन बाबा रामदेवजी मंदिर सांई कालोनी में रामदेवजी की दशमी श्रध्दा भक्ति के साथ मनाई गई ।

दशमी पर सुबाह से लेकर देर रात तक मन्दिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम,भजन एवं रात्रि में महाआरती का आयोजन किया गया ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर महाआरती में शामिल हुए बाबा रामदेवजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा आज बाबा की कृपा एवं उनके आशीर्वाद से आप सब की सेवा में समर्पित हु । बाबा से यही प्रार्थना करता हु की बाबा सभी पर आपका आशीर्वाद ओर कृपा बनी रहे ।

विधायक ने इस अवसर पर बाबा रामदेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष राजा पारख एवं महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता माहेश्वरी,नीलिमा बैरागी,साधना राय,पार्षद लता कल्लु मुकाती,रानी राठौर सहित दोनों समितियों के सभी सदस्यो द्वारा रखी गई मांगो पर

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सांई कालोनी स्तिथ प्राचीन बाबा रामदेवजी के मंदिर के सामने टीन शेड निर्माण,मंदिर में आरती हेतु एवं महिला मंडल को भजन कीर्तन कार्य हेतु आवश्यक वाद्ययंत्र के लिये भी राशि दिये जाने की घोषणा की गई ।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजा पारख के नेतृत्व में अतिथि के रूप में पधारे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,वरिष्ठ समाजसेवी अवधनारायण सोनी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पार्षद लता कल्लु मुकाती,पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी,अतुल शर्मा,

विशाल चौरसिया,धनरुपमल जैन,मोहित सोनी,सौरभ जैन,अनिल धनगर,मनोहर भोजवानी,मनोज ताम्रकार,भजन गायक
सहित सभी अतिथियों का मंदिर समिति के राजा पारख,प्रेमराय मामा,दशरथसिंह मेवाडा,हुकमचंद मेहता,उमेश पांडे,गोपाल परमार,बंटी राठौर,लालबहादुर मोटवानी,

बबलू माहेश्वरी,हरदेव मेवाडा,राजकुमार गुप्ता,गुलाबसिंह मेवाडा,मनोहर बैरागी,रमेश मेवाडा,दिग्विजयसिंह मेवाडा,लोकेश मेहता,ने स्वागत सम्मान किया गया ।


वही शेषनाग धाम महिला मंडल ने आज बाबा रामदेव मंदिर की महिला मंडल का स्वागत सम्मान किया।
बाबा रामदेवजी मंदिर समिति ने पुजारी रूपकिशोर शर्मा,शैलेन्द्र शर्मा व मंदिर के अन्य सहयोगियों के स्वागत सम्मान किया ।


महाआरती के पश्चात 56 भोग लगाया गया एवं चूरमे का प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सुशील संचेती ने किया एवं अंत मे सभी सहयोगियों का नीलिमा बैरागी ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!