Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर/आष्टा । जिले के ग्राम धामंदा में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद नायक श्री जितेंद्र कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा खेल मैदान में पसीना बहाता है, तो वह केवल अपनी जीत के लिए नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व के निर्माण के लिए संघर्ष करता है। खेलों से व्यक्ति में अनुशासन, संयम, परिश्रम और टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को नयी दिशा दे रहा है।

देशभर में खेलों की नई संस्कृति विकसित हो रही है, जिसमें गांवों से लेकर शहरों तक हर प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर गांव से खिलाड़ी निकले, हर बच्चा खेलों से जुड़े और भारत खेल के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़े।


इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि खेल जीवन का सबसे सुंदर अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि जीत और हार दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। खेलों से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि मन भी दृढ़ होता है। एक खिलाड़ी कभी निराश नहीं होता, वह हर हार से सीखता है और अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेता है। यही भावना समाज और राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और परिश्रम की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा अगर मैदान में समय देगा तो कल वह किसी न किसी क्षेत्र में अवश्य चमकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं में असीम ऊर्जा और प्रतिभा है, जरूरत केवल अवसर और दिशा की है।

सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन इसी दिशा में एक बड़ी पहल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल और जिला स्तर पर कैलेंडर अनुसार विविध खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी को खेलों के प्रति प्रेरित करना, ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल संस्कृति का विकास करना तथा फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाना है


कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री रामपाल सिंह, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री रवि मालवीय, श्री पंकज गुप्ता, पैरालंपिक जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित थे।

“केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आष्टा में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत”

प्रभार जिला देवास अंतर्गत खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा की पूज्यनीय माताजी के दुःखद देहावसान उपरांत श्रद्धांजलि सभा में सम्मलित होने के लिए आष्टा नगर में अल्पसमय के लिए पधारे

केन्द्रीय कृषि मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं
मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा,पूर्व मंत्री श्री रामपालसिंह का आष्टा आगमन पर कन्नौद रोड़ स्थित शीतल स्वीट्स पर साथियों सहित नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों नेताद्वय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो से आम नागरिकों को रूबरू कराने की बात कहीं।

इस अवसर पर सीहोर विधायक स्वदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा,नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष , राकेश सुराना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षदगण रवि शर्मा, तेजपाल मुकाती,

कमलेश जैन, तेजसिंह राठौर, तारा कटारिया, धनरूपमल जैन, सुभाष नामदेव, भाजपा नगर महामंत्री मोहित सोनी, गिरजा कुशवाह, मनीष धारवां, पवन वर्मा, सुमित मेहता, सौरभ रूणवाल, कमलेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!