Spread the love

“आष्टा अंचल की आस्था ही इस नगर की शक्ति है।
तुलछाराम महाराज पीठाधीश्वर ब्रह्म धाम”

आसोतरा राजस्थान में प्राचीन काल से स्थापित खेतेश्वर ब्रह्म धाम के पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज अपने अनुयायियों के साथ चातुर्मास हेतु अमरकंटक जाते हुए स्थानीय भक्त राजपुरोहित बीकानेर परिवार के आग्रह पर पधारे , राठौर धर्मशाला में पड़ाव डाले महाराज श्री का स्थानीय नागरिकों ने हार्दिक स्वागत किया , पूर्व नपाध्यक्ष प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार पार्वती गौशाला के अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कल्लू मुकाती ,समाज सेवी विनोद सोनी मारुति , उमेश मुकाती, द्वारका सोनी राजहंस, नीरज जैन आदि द्वारा महाराज श्री, एवम अनुयायियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया

महाराज जी ने पिछले वर्ष कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का प्रसंग बताते हुए कहा की अच्छे संकल्प के लिए पालन हारा प्रभु मन से मदद करता है, पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने अंचल आष्टा में सुख समृद्धि शांति हेतु महाराज जी से आशीष की कामना की प्रतिउत्तर में महाराज जी द्वारा कहा गया की आष्टा की आस्था ही यहां की शक्ति है सभी यहां के निवासी गण हमेशा प्रभु में विश्वाश बनाएं रखें प्रभु हमेशा कल्याण करेंगे , आयोजक राज पुरोहित परिवार के मेहताब सिंह ने अपने परिजनों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।

“सासंद आलोक शर्मा ने किया सीहोर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान”

शहर के क्रिसेंट ग्रीन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में सीहोर विधानसभा के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया एवं भोपाल लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीहोर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीताराम यादव, सत्यार्थ अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, मायाराम गौर सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व सीहोर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सासंद श्री शर्मा ने कहा कि जो प्रचंड जीत मिली है।

वह कार्यकर्ताओं के अथम परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आप जन-जन तक भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाए। भाजपा सबका साथ और सबके विकास पर विश्वास करती है, यही भाजपा का मूल मंत्र है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद श्री शर्मा का सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राय के अलवा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया

“नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर मोक्ष फल अर्पित किया”

जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर नगर सहित क्षेत्र के जैन मंदिरों में भगवान के अभिषेक,शांति धारा कर निर्वाण कांड पाठ बोलकर मोक्ष फल अर्पित किया गया।

भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर नगर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रावक गण धोती दुपट्टा पहनकर भगवान के अभिषेक, शांति धारा करने पहुंचे और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। भगवान की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेमि नगर साईं कॉलोनी में शांति धारा के लाभार्थी रुपचंद जैन, जितेंद्र जैन एवं मोक्ष फल अर्पित करने के लाभार्थी डॉ राजेन्द्र जैन,नयन जैन एवं अंकित जैन रहे

You missed

error: Content is protected !!