Spread the love

आष्टा । सोमवार 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब आष्टा द्वारा सिविल अस्पताल में जाकर बीएमओ डॉक्टर जीडी सोनी सहित सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया।


स्वागत भाषण इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने देते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीनाक्षी शर्मा के निर्देश व मार्गदर्शन में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया है।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि मानव सेवा करने वाले डॉक्टरों का हमारा क्लब सम्मानित करते हुए गौरांवित हैं। अपने डॉक्टर मरीजों की जिंदगी बचाते हैं। इसलिए लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि डॉक्टर अथक मेहनत के बाद ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकलकर कहते हैं कि अब आपका मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

वही हमें घर के आंगन में गूंजन वाली किलकारी की सूचना देते हैं।
कार्यक्रम को बीएमओ डॉक्टर जीडी सोनी एवं डॉक्टर श्रीमती अर्चना सोनी ने भी संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला। डॉक्टर जीडी सोनी ने कहा कि यह दिन डॉक्टर विधान चंद्र रॉय के स्मरण में मनाया जाता है।

सभी डॉक्टर को सम्मान देने के लिए और अस्पताल में जो जो भी संसाधन मौजूद है उसे हम बहुत अच्छे तरीके से अपना काम कर पा रहे हैं और उम्मीद है आगे भी आप लोगों का साथ मिलेगा तो हम इसी तरह से अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

डॉक्टर अर्चना सोनी ने कहा कि कभी-कभी तो ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है कि हम मरीज के लिए अपने घर या स्नेहीजनों के कार्यक्रम छोड़ देते हैं।

गरिमामय कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीमती मंदाकिनी कासलीवाल ने कहा कि हेल्थ इन वेल्थ का स्लोगन डॉक्टरों के रहने से साकार होता नजर आता है।

श्रीमती कासलीवाल ने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम मरीज और डॉक्टरों के समर्पण को समझे।वे अपने घर परिवार को छोड़कर हमें स्वस्थ करने में जुटे रहते हैं।


कार्यक्रम में डॉक्टर जीडी सोनी, डॉक्टर अर्चना सोनी, डॉक्टर भूपेंद्र परमार, डॉक्टर एसके माहौर व डॉ अतुल उपाध्याय,डॉक्टर सायना अंजुम सहित सभी डॉक्टर उपस्थित थे।

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, सचिव श्रीमती सुनीता सोनी ,उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा सोनी, एडिटर श्रीमती श्रद्धा पालीवाल व क्लब के अन्य सदस्य

श्रीमती पदमा कासलीवाल ,श्रीमती विद्या खंडेलवाल , डॉक्टर श्रीमती चंदा बोहरा ,श्रीमती जयश्री शर्मा ,श्रीमती दीपिका सोनी आदि सभी क्लब की सदस्य उपस्थित थी।अंत में आभार सचिव सुनिता सोनी ने व्यक्त किया।उपरोक्त कार्यक्रम में देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा के बच्चे भी मौजूद थे ,जिन्होंने डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों का सम्मान किया।

You missed

error: Content is protected !!