सीहोर । भाजपा नगर मंडल सीहोर के प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय स्वरस्ती शिशु मंदिर मोदी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन वक्ताओं ने 1 भाजपा का इतिहास और विकास, 2 भाजपा एवं हमारा दायित्व, 3 सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, 4 भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी मुख्यधारा, 5 आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, विषयो पर विस्तृत चर्चा किया।कार्यकर्ताओ को जागरुक किया गया।

प्रथम सत्र का शुभारंभ भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रथम सत्र का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर द्वारा भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओ को जागरुक किया । श्री पाराशर ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन एवं इससे पूर्व जनसंघ द्वारा देश के उज्जवल भविष्य के लिए 1975 आपातकालीन एमरजेंसी को याद करते हुए 1977 में जनता दल को सपोर्ट कर कांग्रेस को हराया था। देश के आन बान शान के लिए भाजपा सदैव समर्पित रही है।आजादी के समय से जनसंघ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।ताकि देश विश्व गुरु बन सके। दूसरे सत्र के वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर द्वारा भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी

तीसरे सत्र के वक्ता आई टी एक्सपर्ट श्री विवेक तिवारी भोपाल द्वारा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के सम्बंध के कार्यकर्ताओं जागरूक किया । चौथे सत्र के वक्ता के रूप में भाजपा सीहोर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सीताराम यादव द्वारा भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी मुख्यधारा विषय पर कार्यकर्ताओं जानकारी दी। पांचवे सत्र के मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा मध्यप्रदेश के कार्यकरणी सदस्य श्री महेश उपाध्याय द्वारा आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा , विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की गई

मंडल प्रशिक्षण वर्ग का संचालन सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष प्रिन्स राठौर ने किया प्रशिक्षण वर्ग में सीहोर नगर में रहने वाले 80 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
