आष्टा। विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में दिए गए निर्देशानुसार एवं प्रशासक अनुविभागीय दंडाधिकारी विजयकुमार मंडलोई के आदेशानुसार कोरोना महामारी कोविड-19 के वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नपा प्रशासन की ओर से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराया जा रहा है।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2020/11/22222.jpg)
नपा ने इस अभियान का श्रीगणेश कन्नौद रोड़ के दोनो ओर, शांति नगर, बसस्टैंड, बुधवारा क्षेत्र में दवा का छिड़काव करा कर किया।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201113-WA0026-72-1024x1024.jpg)
आगे भी निरंतर नगर में छिड़काव कार्य जारी रहेगा, जिससे नगरवासियों का कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव किया जा सकेगा।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201019-WA0059-146-1024x1024.jpg)