Spread the love

आष्टा। लंबे समय से गेहूं चना और सोयाबीन की खेती की आड़ में पार्वती थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डाबरी के एक व्यक्ति द्वारा खेती की आड़ में गांजे की भी खेती की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पार्वती थाना पुलिस ने यहां पर छापामार कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का खेत हकीमाबाद घाटी पर बिजली की ग्रेड के पीछे स्थित है। यहां खेत पर एक मकान भी बना है। खेती की आड़ में ये गांजे की भी खेती करता था।

पुलिस ने यहां से इस के मकान में रखा बोरियों में भरा 10 किलो 510 ग्राम गांजा एवं खेतों में खड़ा एवं कटा पड़ा लगभग 15 किलो से अधिक गांजे के पौधे डंठल,कलिया जप्त कि हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम डाबरी निवासी एक आरोपी के खेत वाले मकान से कुल 27 किलो 420 ग्राम सूखा एवं गांजे के पौधे,डंठक, कलियां आदि जप्त की गई है।जप्त माल की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार बताई जाती है।

पार्वती थाना पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। यह व्यक्ति जो गांजा की खेती करता था यह गांजा कहां और किसे सप्लाई करता था.? कितने दिनों से यह कार्य कर रहा है।? इसकी भी पुलिस को गहराई में जाकर जांच करना चाहिए हो सकता है कोई बड़ी गैंग इस मामले में पुलिस के हाथ लग सकती है।

पुलिस के इस सफलता में एसडीओपी मोहन सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रम आदर्श, सहायक उपनिरीक्षक लोक सिंह मरावी, सुरेखा पवार, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक मनोज, सोमपाल, अनिल, अशोक, अतुल, रामबाबू, गोपाल, रंजना,सैनिक मानसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

error: Content is protected !!