Spread the love

आष्टा। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति अर्चना जासवाल के निर्देश अनुसार पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के मार्गदर्शन मे सदस्यता अभियान महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान की शुरूआत पूर्व पार्षद श्रीमति शाकुंतला प्रकाश छाजेड़ को सदस्य बना कर की गई। घर घर जाकर महिलाओ को कांग्रेस का सदस्य बनाया जा है और जागरूकता अभियान चला कर कांग्रेस की विचारधारा से महिलाओ को जोड़ा जा रहा है।

जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण महिलाओ से रूबरू होकर उन्हें सदस्य बना रहे है,एवं कांग्रेस की रीतियों से अवगत करवा रहे है। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, श्रीमति किरण राका,श्रीमति शाकुंतला छाजेड़,श्रीमति हेमलता चौहान, श्रीमति गीता नरेंद्र कुशवाह,श्रीमति सीतारानी चौरसिया, श्रीमति नीलिमा बैरागी,श्रीमति उषा मालवीय आदि महिला कांग्रेस के पदाधिकारी महिलाएं एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!