Spread the love

आष्टा। आष्टा विधानसभा से प्रथम विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत चंदनमल बनवट की धर्मपत्नी एवं प्रसन्न कुमार, ललित कुमार ,हेमंत कुमार ,सुरेंद्र कुमार एवं लोकेंद्र बनवट की पूज्य माताजी 86 वर्षीय निर्मला देवी बनवट का सोमवार की दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया ।उनके निधन का समाचार सुनकर समूचा नगर स्तब्ध रह गया ।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। रविवार 2 मई को उनका जन्मदिन था ,3 मई को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पाजेटिव आई और दोपहर में उनकी मृत्यु हो गई।

नगर के गंज मोहल्ले में रहने वाली निर्मला देवी बनवट एक विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी तथा सभी को सम्मान देने वाली महिला थी। वह सभी को समाज सेवा करने की प्रेरणा देती थी। उनके अंतिम संस्कार को कोविड-19 नियम का पालन करते हुए किया गया ।श्रीमती बनवट के निधन पर क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,पूर्व विधायक अजीत सिंह, रंजीतसिंह गुणवान,जनपद प्रधान धारासिंह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, समाजसेवी प्रेम कुमार राय मामा, श्रीसंघ अध्यक्ष पारसमल सिंघवी,दिगम्बर समाज अध्यक्ष यतेन्द्र श्रीमोड, अशोक कासलीवाल, प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष सुरेश पालीवाल रविंद्र रांका, अवध नारायण सोनी ,सुरेशचंद धाडीवाल ,नरेंद्र गंगवाल ,दिलीप सेठी, नगीनचंद जैन,सुशील संचेती,आनंद रांका, प्रकाशचंद मूंदड़ा,अशोक रांका, मनीष पाठक,रिलेश बौथरा, संतोष झंवर, अशोक देशलहरा,राजा पारख आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!