Spread the love

सीहोर। जिले में कोविड-19 का टीका आज दिनांक तक 41 हजार 701 व्यक्तियों को लगाया जा चुका है। जिले में 21 हजार 717 बुजुर्गो तथा 45 से 59 वर्ष के आयु के मध्य 1047 हितग्राहियों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक 34 हजार 08 को प्रथम तथा 7693 को द्वित्तीय डोज लगाया जा चुका है।

विश्व के सबसे बडे़ टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ 16 जनवरी से जिले की 4 संस्थाओं में प्रारंभ किया गया था। 01 मार्च 2021 से 45 से 59 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति जिन्हें 20 प्रकार की चिन्हित बीमारियां है तथा 60 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्तियों को टीका लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 6044 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज तथा 4924 को द्वित्तीय डोज लगाया गया है। 5200 फ्रंट लाईन वर्कर को प्रथम डोज तथा 2769 को द्वित्तीय डोज लगाया गया है। विकासखण्ड आष्टा में आज तक 9513 व्यक्त्यिं का टीकाकरण किया जा चुका है।

आष्टा प्रथम स्थान पर……

विकासखण्ड बुदनी में 5374, विकाखण्ड इछावर में 6051, नसरूल्लागंज में 6518, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत 5621 तथा जिला चिकित्सालय स्थित टीकाकरण केन्द्र पर अब तक 8624 को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सर्वाधिक 7521 का प्रथम डोज तथा 1992 को द्वित्तीय डोज सिविल अस्पताल आष्टा के अंतर्गत आने वाले टीकाकरण केन्द्रों पर लगाया गया।

जिला चिकित्सालय में 6756 को प्रथम डोज तथा 1868 को टीके का द्वित्तीय डोज लगाया गया। बुधवार को जिले के 37 टीकाकरण केन्द्रों पर 3867 हितग्राहियों का टीका लगाया गया जिसमें 3500 को प्रथम डोज तथा 367 को द्वित्तीय डोज लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!