Spread the love

आष्टा। फाल्गुन का मास लगते ही फाग उत्सवों का दौर शुरू हो जाता है। नगर की महिला मंडलो के द्वारा अलग अलग आयोजनों के साथ फाग उत्सव मनाया जाता है। इसी कड़ी में स्वर्णकार समाज की महिला मंडल द्वारा बड़ा बाजार स्तिथ राधा कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव मनाया गया।

सर्वप्रथम श्री राधाकृष्ण भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फूल ओर गुलाल से श्रृंगार कर भगवान के साथ होली खेली। जिसके पश्चात महिला मंडल ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर फूलों से होली शुरू की। इस आयोजन में नगर के बाबा रामदेव महिला मंडल, बजरंग मंडल शामिल हुए।

फाइल चित्र

होली के साथ भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें भगवान के भजनों के साथ होली के गीत गाये। स्वर्णकार समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता कैलाश सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज का हर वर्ष फाग उत्सव मनाया जाता है जिसमे नगर के सभी महिला मंडलो को आमंत्रित किया जाता है। इस उत्सव में सभी महिलाएं एक दूसरे को गुलाल लगा कर फूलों से होली खेलती है। अंत मे भगवान श्री राधा कृष्ण की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से दीप्ति सोनी, ज्योति सोनी, सोनल सोनी, रेखा पटेल, साधना सोनी, संगीता सवारियां, अंजनी विशाल चौरसिया, विजयलक्ष्मी उपाध्याय शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!