Spread the love

आष्टा। यू तो आष्टा जिला मुख्यालय से हर क्षेत्र में चाहे वो धार्मिक हो,राजनीतिक हो,सामाजिक हो व्यापारिक हो या अन्य क्षेत्र हो में हमेशा अग्रणी नजर आता है,अब,आज सोशल मीडिया के वाट्सअप प्लेटफार्म पर बने आष्टा की शांति समिति के ग्रुप में एक नया राज खुला की आष्टा की शांति समिति सीहोर जिला मुख्यालय की शांति समिति से कई गुना बड़ी है।

वाट्सअप ग्रुप का स्क्रीन शॉट

इतनी बड़ी शांति समिति जिसको गठित करने का अधिकार प्रशासन को होता है,वो कौन से अधिकारी थे या है,जिन्होंने आष्टा की इतनी बड़ी शांति समिति गठित की। वही दूसरा बड़ा प्रश्न यह भी है की शांति समिति में जिन सदस्यों को शामिल किया जाता है,उसको किस योग्यता,किन मापदंडों के आधार पर शांति समिति में रखा जाता है,आष्टा की जम्बो बनी शांति समिति में जिन सदस्यों को शामिल किया है क्या इनको शामिल करने के पूर्व सभी मापदंडों पर कसा गया या नही.!

ग्रुप में शामिल शांति समिति के सदस्यों की संख्या

आष्टा की जम्बो शांति समिति को जिला एवं स्थानीय प्रशासन को एक नजर देखना चाहिये कि कही जिन उद्देश्यों को लेकर शांति समिति का गठन किया गया है वो कही उन उद्देश्यों से भटक तो नही गई है.? आज जो ग्रुप शांति समिति आष्टा का बना है उसमें 144 सदस्य शामिल है। शायद इतनी बड़ी शांति समिति जिले की तो छोड़े संभाग मुख्यालय की भी नही होगी.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!