Spread the love

आष्टा। इस देश मे कई राजनीतिक पार्टियां है,उन पार्टियों में केवल परिवारवाद,वंशवाद,जातिवाद का ही बोलबाला नजर आता है,देश मे भाजपा एक मात्र ऐसी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहाँ परिवारवाद,वंशवाद,जातिवाद का कोई स्थान नही मिलता है,यहा केवल कार्यकर्ता को उसकी मेहनत,उसके कार्य को ही सम्मान मिलता है,यही कारण है की इस पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर नजर आता है क्योंकि भाजपा में काम को सम्मान मिलता है

उक्त उदगार मप्र भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति माया नरोलिया ने आज सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित समर्पण दिवस पर भाजपा की महिला मोर्चा की बहनों,पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आष्टा में कहे उन्होंने कहा की हमारे पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ के रूप में जिस पौधे को रोपा था,आज वो पौधा सभी की कड़ी मेहनत से एक बटवृक्ष का रूप ले चुका है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व मे सबसे अधिक कार्यकर्ता सदस्य वाली पार्टी बन गई है।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर देश में श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी पार्टी की सरकार चल रही है।
आज देश में दोनों ही सरकारों द्वारा जो योजनाएं बनाई जा रही है और योजनाओं के मूल में हमारे इन दोनों पितृ पुरुष के वह सिद्धांत है जिसमें किस तरह विकास की पंक्ति में अंतिम छोर पर जो व्यक्ति बैठा है उसका कैसे विकास हो उसका कैसे उद्धार-उत्थान हो।


आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा एवं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीब पीड़ित दुखी शोषित लोगों के उत्थान और विकास पर ध्यान रखकर ही अपनी योजनाएं बना रही है और उन योजनाओं को क्रियान्वित कर उनका अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के प्रयास में जुटी हुई है।


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी इस पार्टी में वंशवाद जातिवाद और परिवारवाद को कोई स्थान नहीं है इसका ज्वलंत उदाहरण है जैत जैसे एक छोटे से गांव से मध्यम वर्गीय किसान परिवार का एक पुत्र शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश का चौथी बार मुख्यमंत्री है।
वही इस देश का प्रधानमंत्री ओर कोई बड़े घराने का व्यक्ति नही,रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला श्री नरेन्द्र मोदी आज देश का पीएम है ये केवल भाजपा में ही सम्भव है।


आज देश-प्रदेश की दोनों ही सरकारें सर्वहारा वर्ग की चिंता करती है।
हमारे प्रधानमंत्री ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिन निर्णय को लेने दूसरी सरकारों ने कभी सोचा तक नही था।
आज देश मे भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी बन गई है।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आष्टा विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद प्रधान धारासिंह पटेल, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, राकेश सुराणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष धर्म सिंह आर्य, भाजपा के नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष के आज प्रथम नगर आगमन पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नवदीप कौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आष्टा आई श्रीमति माया पटेल,निशा सक्सेना का भी स्वागत सम्मान किया ।


स्वागत भाषण भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नवदीप कौर ने दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी नितिन महाकाल द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करने पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
आज कई सदस्यों ने आजीवन सहयोग निधि की रसीद कटवा कर और समर्पण दिवस का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर आज आष्टा विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय पूर्व मंडी संचालक रायसिंह मेवाडा,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमति नवदीप कौर ने भी समर्पण दिवस पर अपनी ओर से समर्पण राशि की रसीदें कटवाई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी सभी महिला मोर्चा की सदस्याए, भारतीय जनता पार्टी के मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा ने किया एवं अंत में आभार कोठरी नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति मनीषा जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!