Spread the love

आष्टा। मप्र शासन एवं विधुत विभाग के निर्देशों के बाद बकायादारों से बकाया राशि बसूली का अभियान,एवं जो बड़े बकायादार है उनके नाम सार्वजनिक किये जाने के निर्देशों के बाद आखिरकार मप्र मध्य क्षेत्र विधुत मंडल आष्टा संभाग ने आज सभी 20 बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर उन नामो की सूचियों को फ्लेक्श के रूप में नगर के चौक चौराहो पर टंगवा दिये गये है।


बिधुत मंडल एक बड़े बकायादार पर ना जाने क्यो मेहरबान हो गये है क्योंकि कल मंडल ने जो सूची भेजी उसमे एक बड़े बकायादार का नाम उनके पिता सहित था,आज फ्लेक्श पर बकायादार का नाम तो है पर रातों रात बकायादार के पिताश्री का नाम हटा दिया गया है,बिधुत मंडल ने ऐसा क्यो,किसके दवाब में किया ये चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ा प्रश्न अगर एक बकायादार के पिता का नाम उनकी इज्जत,मान, मर्यादा को बचाने के कारण हटाया गया है तो मंडल बताये शेष 19 बकायादारों के नाम के आगे से उनके पिताओं के नाम क्यो नही हटाये ये दोहरा मापदंड क्यो.?


आज बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक करने के बाद मप्र मध्य क्षेत्र बिधुत मंडल आष्टा संभाग के महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन ने बताया की शासन एवं प्रशासन के निर्देशों के तहत बकायादारों से बिधुत बिलो की बकाया राशि बसूली का अभियान शुरू किया हुआ है जो सतत जारी है,अभी तक बड़े बकायादारों पर चल/अचल सम्पति की कुर्की,कनेक्शन विच्छेद,ट्रांसफार्मर उतारे जाने,आरआरसी नोटिस जारी करने जैसी आदि कार्यवाही की गई है,अब निर्देशो के तहत संभाग के 20 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर उन बकायादारों की सूची के फ्लेक्श बनवा कर चौराहो पर टंगवाये गये है।

श्री राजीव रंजन ने बताया की मंडल का आष्टा संभाग के बकायादार उपभोक्ताओं पर करीब 66 करोड़ की राशि बिधुत बिलो की बाकी है। इसमें आष्टा नगर के उपभोक्ताओं पर करीब 3 करोड़ की राशि बाकी है। बकाया राशि जमा नही करने पर जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी वो की जायेगी। मंडल ने एक बकाया दर पर मेहरबानी कर उसके पिता का नाम हटाया ओर शेष सभी बकायादारों के नाम के आगे उनके पिता का नाम लिख कर अन्याय कर दोहरा मापदंड अपनाया है।

जिसका जवाब 19 बकायादारों को देना होगा। जो अन्याय और मेहरबानी मंडल ने की हम ऐसा नही कर रहे है,हम भी सूची में दिये नामो के आगे उनके पिता का नाम नही लिख रहे है। मप्र मध्य क्षेत्र बिधुत वितरण कम्पनी द्वारा जो सूची दी एवं जिसके फ्लेक्श चौराहो पर टांगे उन 20 बड़े बकायादारों की उपलब्ध कराई ।

सूची अनुसार उनके नाम वितरण केंद्र,बकाया राशि इस प्रकार है:-शैलेन्द्रसिंह-बगैर-9 लाख 57 हजार,सहयोग क्लीन मिल्क प्रा लि-आष्टा शहर-5 लाख 45 हजार 545,भवानी स्टोन क्रेशर-मैना-3 लाख 38 हजार 159,भूपेन्द्र-खाचरौद-1 लाख 95 हजार 151,सालमी फ्लायस ब्रीक्स-आष्टा शहर-1 लाख 75 हजार 599,माँ चंडिका स्टोन क्रेशर-1 लाख 71 हजार 196,भुरूसिंह-मेहतवाड़ा-1 लाख 61 हजार 206,बलवानसिंह-जावर-1 लाख 53 हजार 744,इन्दरसिंह-जावर-1 लाख 53 हजार 623,मोतीसिंह-जावर-1 लाख 49 हजार 866,फतेसिंह-जावर-1 लाख 49 हजार 860,रंजीत सिंह-मेहतवाड़ा-1 लाख- 49 हजार 417, फैजउल्ला- सिद्धिकगंज- 1लाख 49 हजार 42, अनारसिंह-जावर-1लाख 48 हजार 257, हरिसिंह-जावर- 1लाख 48 हजार 250, भवानी सिंह-जावर-1लाख 47 हजार 750, रामचरण-सिद्धिकगंज-1 लाख 47 हजार 658, मेहरबान सिंह-मेहतवाडा 1 लाख 47 हजार 099, अमरसिंह- मेहतवाडा-1 लाख 47 हजार 013, देवीसिंह-जावर 1 लाख 46 हजार 859 रुपये। देखना है अब बकायादार कितनी राशि जमा कराते है,या मंडल ओर सख्त कार्यवाही करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!