Spread the love

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनुपर के पास, एक हजार फीट उंचे विन्ध्यापार्वत पर, माता विजयासन देवी का मंदिर है। यह देश के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है। पुराणों के अनुसार देवी विजयासन माता पार्वती का ही अवतार हैं। जिन्होंने देवताओं के आग्रह पर रक्तबीज नामक राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी। रक्तबीज का संहार कर विजय पाने पर देवताओं ने यहाँ माता को जो आसन दिया, वही विजयासन धाम के नाम से विख्यात हुआ, और माता का यह रूप विजयासन देवी कहलाया।

एक किवदंति यह भी प्रचलित है कि लगभग 300 साल पहले बंजारे अपने पशुओं के साथ जब इस स्थान पर विश्राम करने के लिए रुके तब अचानक उनके सारे पशु गायब हो गए। बहुत ढूंढने के बाद भी पशु नहीं मिले। तभी एक बुर्जुग बंजारे को एक बालिका दिखाई दी। उस बुजुर्ग ने उस बालिका से पशुओं के बारे में पूछा तो उसने कहा कि

इस स्थान पर पूजा-अर्चना कीजिए आपको सारे पशु वापस मिल जाएंगे। और हुआ भी वैसा ही। अपने खोए हुए पशु वापस मिलने पर बंजरों ने उस स्थान पर मंदिर का निर्माण किया। तभी से यह यह स्थल शक्ति पीठ के रूप में स्थापित हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन माता विजयासन के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए आते हैं।

नवरात्रि में यहाँ विशाल मेला लगता है। शारदीय नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। यह भोपाल से 75 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के सलकनपुर नामक गांव के में स्थित है। मंदिर परिसर तक रोप वे और सड़क मार्ग के साथ ही सीढ़ी मार्ग से भी जाया जा सकता है। मंदिर परिसर तक लगभग 1400 सौ सीढ़ियाँ हैं।(PRO)

“मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण”

आगामी 08 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने भैरूंदा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने इस आयोजन के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, श्री रघुनाथ सिंह भाटी, एसडीएम श्री मदन सिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

“जैन पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने आनन्द गॉधी”

अ.भा.जैन पत्रकार संघ ने सीहोर जिले में संगठन के कार्य को गति देने के लिये वरिष्ठ पत्रकार आनन्द गॉधी को जिलाअध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। संगठन के संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावन वाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने आनंद गांधी को सीहोर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने दी। श्री गॉधी की नियुक्ति पर उन्हे ईष्ट-मित्रों सहित जिले भर के पत्रकार साथियों व जैन पत्रकार संघ सदस्यगण वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम शाह, सुशील संचेती, नरेन्द्र गंगवाल, जयंत शाह, कपिल बनवट, नीलेश जैन आदि ने बधाई देते हुए विश्वास विश्वास जताया की आप जिले में संघ को नई ऊंचाईयां देंगे।

“ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई”

आष्टा ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के तत्वावधान में सर्वप्रथम जनपद कार्यालय में पहुंचकर सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया वह उनको याद करते हुए कहा कि आज देश में बापू जिंदा होते तो जिस उद्देश्य को लेकर अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को आजादी दिलाई ।

आज बड़ा दुख होता आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे देश में धर्म के नाम पर आए दिन नए-नए तरीके से देश को बांटना चाहती है महात्मा गांधी जी चाहते थे कि देश का विकास और न्याय सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे जिससे वह सशक्त हो और देश मजबूती से आगे बढ़े वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया

आज उस देश में ना किसान सुरक्षित है ना जवान सुरक्षित है किसानो की आमदनी दोगुनी करने वाली मोदी सरकार उनके लागत मूल्य पर ध्यान नहीं दे रही है वही अग्निवीर जैसी शार्ट टर्म स्कीम लाकर देश की सेना को भी कमजोर किया जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू,ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, सुनील कटारा,चेतन ठाकुर सेमली,राजकुमार मालवीय, खालीद पठान,सनव्वर खान, एजाज अली, प्यारे पटेल,प्रेम पटारिया कमल सेठ,अर्जुन सिंह अजय,शंकर सोनी,राहुल पटारिया, डॉ हरी मेवाड़ा,मसूद खान, वंशीलाल बॉम्बे , मोती लाल मोलुखेड़ी, देवराज मालवीय,देवेन राजपुत,दिलीप मालाखेड़ी,जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे

You missed

error: Content is protected !!